रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार में बीन बजते ही नकली शिव को असली सांप ने डसा, फिर….

पटना डेस्क: बिहार में बुधवार रात अष्टयाम के दौरान भगवान शिव बने व्यक्ति को उसके गले में लटके जहरीले सांप ने डस लिया. इसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वाला केवल 30 साल का था। मुरलीगंज दुर्गा मंदिर परिसर में अष्टयाम पर कीर्तन का क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जून 2023, 09:04 AM (23 जून 2023) 220 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में बुधवार रात अष्टयाम के दौरान भगवान शिव बने व्यक्ति को उसके गले में लटके जहरीले सांप ने डस लिया. इसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वाला केवल 30 साल का था। मुरलीगंज दुर्गा मंदिर परिसर में अष्टयाम पर कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान बाबा भोले नथ बने युवक के गले में जहरीला सांप लटकाया गया था. कार्यक्रम में भजन-कीर्तन चल रहा था साथ ही डांस करने वाली टोली डांस कर रही थी. इसी दौरान शिव बने 30 साल के मुकेश कुमार को सांप ने डस लिया।

Rahul Gandhi: विपक्षी मीटिंग में शामिल होने पटना पहुंचे राहुल गांधी, कहा -‘एक बिहारी सब पर भारी …

बता दें, मुकेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की जगह भजन-मंडली के लोगों ने सांप का जहर उतरवाने के लिए झाड़-फूक करवाई. इलाज में देरी होने के कारण मुकेश की तबीयत बिगड़ने लगी. तब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया गया. मुकेश की हालत देखते हुए चिकित्सक ने उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर, लेकिन रास्ते में ही मुकेश ने दम तोड़ दिया।

वहीं, मुकेश की मौत से घबराए भजन मंडली के लोग वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचे और उसके शव को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए. डॉ. लालबहादुर ने देखा कि युवक का शव पड़ा हुआ है तो पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवाया है और मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी है।

शादी के 13 साल बाद ठेकेदार के साथ भागी चार बच्चों की मां, फिर 6 महीने बाद पति ने….

इस मामले पर जानकारी देते हुए अवर निरीक्षक पीसी पासवान का कहना है कि मरने वाला युवक कुमारखंड थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव का रहने वाला था और भजन मंडली में काम करता था. सांप के काटने के कारण उसकी मौत हुई है. केस दर्ज कर लिया गया है. उसकी भजन मंडली के लोगों को तलाश की जा रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!