शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

फर्जी शिक्षकों से मोटी रकम की उगाही करते हैं डीपीओ एंड गैंग

बेगूसराय:-चेरियाबरियारपुर प्रखंड अंतर्गत सीटीईटी के फर्जी अंक प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त 8 शिक्षकों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। उक्त मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मुंगेर के पत्रांक 14 दिनांक 03.0

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 फरवरी 2023, 04:15 PM (4 फरवरी 2023) 495 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय:-चेरियाबरियारपुर प्रखंड अंतर्गत सीटीईटी के फर्जी अंक प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्त 8 शिक्षकों का मामला एक बार फिर चर्चा में है। उक्त मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मुंगेर के पत्रांक 14 दिनांक 03.01.2023 के पत्र के आलोक में डीपीओ स्थापना बेगूसराय रविंद्र शाह, शिक्षा विभाग स्थापना शाखा बेगूसराय के लिपिक प्रेम प्रभाकर , बीईओ चेरियाबरियारपुर आशीष कुमार गुप्ता एवं सहायक लेखापाल चेरियाबरियारपुर अरविंद कुमार शर्मा से स्पष्टीकरण मांगा है। डीईओ के द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि फर्जी शिक्षकों के विषय पर परिवाद पत्र में आप लोगों पर फर्जी शिक्षकों से मोटी रकम लेकर वेतन बंद कराने एवं चालू करवाने का आरोप परिवादी द्वारा लगाया गया है। पत्र में वर्णित आरोप गंभीर प्रकृति का है। बताते चलें कि चेरियाबरियारपुर प्रखंड में सीटीईटी के फर्जी अंक प्रमाण पत्र के आधार पर बहाल कुल 08 शिक्षक के विरुद्ध बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता राममणि कुमार ने शिक्षा विभाग के संबंधित उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर इन लोगों के ऊपर कारवाई की मांग की है जिसके बाद क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक मुंगेर ने डीईओ बेगूसराय से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!