रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

आयोजन: महाराष्ट्र राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैम्पियनशिप में जाएंगे बेगूसराय के दिव्यांगजन

  बेगुसराये बिहार :-पैरा स्‍पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार डिसएब्‍लड स्‍पोर्ट्स अकादमी,बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्‍स विथ डिसएबिलिटीज एवं स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स बिहार के संयुक्‍त तत्‍वाधान में 23वॉं बिहार राज्‍य स्‍तरीय पारा एथलेटिक्‍स चैम्पियशिप 202

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जनवरी 2023, 12:48 PM (22 जनवरी 2023) 833 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगुसराये बिहार :-पैरा स्‍पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार डिसएब्‍लड स्‍पोर्ट्स अकादमी,बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्‍स विथ डिसएबिलिटीज एवं स्‍पेशल ओलम्पिक्‍स बिहार के संयुक्‍त तत्‍वाधान में 23वॉं बिहार राज्‍य स्‍तरीय पारा एथलेटिक्‍स चैम्पियशिप 2022-23 (सब-जूनियर, जुनियर एवं सिनियर वर्ग) का आयोजन दिनांक 21 जनवरी 2023 को सुबह 10 बजे से पाटलीपुत्रा खेल परिसर कंकड़बाग, पटना में किया गया। इस बिहार राज्‍य स्‍तरीय पारा चैम्पियशिप में बिहार के के 38 जिला से 350 से अधिक दिव्‍यांग खिलाड़ी अस्थि दिव्यांग, दृष्टिबाधित, मानसिक दिव्यांग खिलाडी, सीनियर, जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में भाग लिया।

राज्‍य स्‍तरीय पारा एथलेटिक्‍स चैम्पियशिप में 100 मी., 200मी., 400मी., 800मी., 1500मी., व्‍हील चेयर रेस, लम्‍बी कुद, उंची कुद, डिस्‍कस थ्रो, शॉटपुट थ्रो, जेवेलीन थ्रो, क्‍लब थ्रो आदि खेलों का आयोजन किया गया । जिसमे बेगूसराय से 21 प्रतिभागी (अजय कुमार साह ,धीरज ,पवन, अंश अभिनंदन ,समर ,देवेंद्र , अमित,सुनील, सन्नी , सुमित,पंकज, कृष्ण कुमार राय, रणधीर दास, अर्जुन साह नंदनी कुमारी, सुधा देवी, पवन ,चंदन ,उपेंद्र कुमार एवं संजीव पासवान)ने इस खेल स्पर्धा में भाग लिए। बिहार राज्‍य स्‍तरीय पारा एथलेटिक्‍स चैम्पियशिप का उद्घाटन मुख्‍य अतिथि उद्योग मंत्री बिहार सरकार समीर कुमार महासेठ ने मशाल जलाकर की। मौके पर विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी के प्रवीण कुमार मिश्रा, मिडिया प्रभारी लालू तुराहा, दिव्यांग खेल जगत में प्रसिद्ध संदीप कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे l साथ ही एसोसिएशन जिला अध्यक्ष जोशी कुमार, तेघरा मीडिया प्रभारी अजय कुमार साह,तेघरा अध्यक्ष धीरज कुमार, कोऑर्डिनेटर बबलू पटेल ने जिले के दिव्यांगजनों को राज्य स्तरीय पैरा एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेने में अपना योगदान दिया। दिव्‍यांग खिलाडि़यों का चयन जिला स्‍तर का खेल आयोजन कर किया गया था। सभी जिलों में जिला स्‍तर का खेल का आयोजन 5 से 19 जनवरी 2023 के बीच में किया गया था।

मुख्य अतिथि समीर कुमार महासेठ ने झंडी दिखाकर खेल का शुभारम्‍भ किया एवं अपने संबोधन में भाषण में कहा कि उद्योग विभाग हर समय दिव्यांगजनों के साथ है इन्हें हर संभव मदद करने का प्रयत्न करेंगे साथ ही साथ दिव्‍यांगजनों को खेल के माध्‍यम से पुनर्वासित किया जाएगा साथ ही साथ बेहतर प्रदर्शन करनेवाले दिव्‍यांग खिलाडि़यों को राष्‍ट्रीय स्‍तर पर खेलने के लिए चयन किया जायेगा। पदक विजेता के नाम का विवरण निम्न है:- 4 स्वर्ण प्राप्त करने वालों में समर कुमार F-44 डिस्कस थ्रो, अंश अभिनंदन (2) – 800 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद, पवन कुमार T -37 दौड़ 400 m में, 6 रजत प्राप्त करने वालों में संजीव T-44 दौर 400m, सुमित T-46 (जूनियर) 100m दौड़ ,पंकज (दृष्टिबाधित)100m दौड़, कृष्ण कुमार राय T-44 डिस्कस थ्रो, चंदन कुमार T-46 दौर 400 m, पवन कुमार T -37 दौर 200 m, 5 कांस्य पद प्राप्त करने वालों में चंदन कुमार T-46 दौर 100 m, समर कुमार F-44 -जैवलिन थ्रो, धीरज कुमार T-46 डिस्कस थ्रो ,रणधीर दास (दृष्टिबाधित) 100 m द , नंदनी कुमारी (जूनियर) T-42 दौड़ 100m शामिल हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!