गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

शर्मनाक: शादी वाले दिन चचेरे भाई संग भागी दुल्हन, फिर भी दूल्हे ने नहीं उतारा सेहरा

पटना डेस्क: एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सात दिन पहले एक दूल्हा बारातियों के साथ तय समय पर सुबह 6 बजे बाली के सैन्ना गांव पहुंचा। बारातियों के स्वागत के साथ ही सभी रस्में पूरी हुई। सुबह सात बजे फेरे होने वाले थे, लेकिन फेरे के आधे घंटे द

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 मई 2023, 02:48 PM IST (13 मई 2023) अपडेट: 1 नवंबर 2026, 03:06 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां सात दिन पहले एक दूल्हा बारातियों के साथ तय समय पर सुबह 6 बजे बाली के सैन्ना गांव पहुंचा। बारातियों के स्वागत के साथ ही सभी रस्में पूरी हुई। सुबह सात बजे फेरे होने वाले थे, लेकिन फेरे के आधे घंटे दुल्हन पेट दर्द और उल्टी बहाना बनाकर चचेरे भाई के साथ भाग गई, जब परिजनों को घटना का पता चला तो घर में बवाल मच गया।

शादी वाले दिन ही प्रेमी संग फरार हुई लड़की, बाराती बोले- हम तो दुल्हन लेकर ही जायेंगे!

वहीं, दुल्हन के भाग जाने की खबर से गांव में भी हड़कंप मच गया, लेकिन वर पक्ष के लोग दुल्हन को ले जाने की जिद पर अड़े रहे। पांच दिन तक तो बाराती भी बैठे रहे दूल्हे के साथ फिर वो भी धीरे-धीरे निकल गईं, लेकिन आज भी दूल्हा परिजनों के साथ दुल्हन को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा हुआ है और सात दिन से ससुराल में बैठा है। दुल्हन के इंतजार में दूल्हे ने सात दिन से सेहरा भी नहीं उतारा है. यह मामला पाली जिले के बाली थाना क्षेत्र के सैणा गांव का है।

IPL Dream 11: बिहार के नाई ने आईपीएल ड्रीम 11 में पैसा लगाकर जीता एक करोड़ रूपये!

एक रिपोर्ट के अनुसार घर में बेटी मनीषा की शादी थी. सिरोही जिले के कैलाश नगर के पास मणादर गांव के रहने वाले श्रवण कुमार पुत्र दिनेश परमार के साथ रिश्ता तय हुआ था. दूल्हा बारातियों के साथ 3 मई को सुबह 6 बजे सैन्ना गांव पहुंचा, जहां बारातियों की आवभगत की गई. सबकुछ सही चल रहा था. वहीं, करीब 6.30 बजे दुल्हन ने उल्टी और पेट दर्द का बहाना बनाया. पंडित ने फेरों की रस्म के लिए दुल्हन को मंडप में बुलाने के लिए कहा. इस पर तबीयत खराब होने की बात पर थोड़ी देर रूकने के लिए कहा। फिर दुल्हन मकान के पीछे टंकी के पास जा पहुंची, जहां पहले मौजूद रिश्ते में चचेरे भाई के साथ फरार हो गई. काफी देर तक मनीषा वापस नहीं लौटी तो मौसी ने जाकर देखा. आसपास नहीं दिखने पर परिजनों के होश उड़ गए।