सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Dream 11 Jackpot: IPL ने बदली चौकीदार के बेटे की किस्मत, रातों-रात ड्रीम 11 में जीता 2 करोड़ रूपये

Dream 11 Jackpot: देशभर में इस समय आईपीएल की धूम मची हुई है। हर जगह से आईपीएल के मैच की चर्चा हो रही है। इसके अलावा इस मैच के जरिए जो लोग करोड़पति बन रहे हैं। उनका भी काफी जिक्र हो रहा है। इस बीच बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले मुकेश पासवान

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 अप्रैल 2023, 01:35 PM (13 अप्रैल 2023) 636 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Dream 11 Jackpot: देशभर में इस समय आईपीएल की धूम मची हुई है। हर जगह से आईपीएल के मैच की चर्चा हो रही है। इसके अलावा इस मैच के जरिए जो लोग करोड़पति बन रहे हैं। उनका भी काफी जिक्र हो रहा है। इस बीच बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले मुकेश पासवान भी रातो रात करोड़पति बन चुके हैं। कशोर गांव के रहने मुकेश ने ड्रीम 11 में 49 रुपये लगाकर 2 करोड़ रुपए जीता है।

Shweta Sharma Video : भोजपुरी एक्ट्रेस श्वेता शर्मा ने शेयर की बेली डांसिंग की विडियो, हॉट अदाएं देख घायल हुए फैन्स, देखिए Viral Video

एक रिपोर्ट के अनुसार जब मुकेश यूट्यूब पर ड्रीम 11 के विजेता के बारे में देखता था, तो उनके मन में भी इसे खेलने की चाहत जागी, जिसके बाद से ही मुकेश ड्रीम 11 में रुपये लगा कर टीम को चुनता था और 1 नंबर में आने की राह देखता रहता था। लेकिन कई सालों तक मुकेश को इस में कामयाबी नहीं मिली थी, जिसके बाद मुकेश ने गेम खेलना बंद कर दिया।

Dream 11 Jackpot: जानिए मुकेश के पिता ने क्या कहा

वहीं, मिडिया को मुकेश पासवान ने बताया की साल 2017 में उसने खेलना स्टार्ट किया था। परंतु काफी दिनों तक इससे कुछ फायदा नहीं मिला। जिसके बाद बीच में खेलना बंद कर दिया था। उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन जब लोगों को करोड़ों जीतने का वीडियो यूट्यूब पर देखते थे तो हमें भी ख्वाहिश थी कि हम भी एक दिन इस dream11 के माध्यम से करोड़ों रुपये जीतेंगे. जिसके बाद हमने फिर खेल शुरू कर दिया। वर्ष 2021 में हम 5 लाख रुपए जीते थे, जिसके बाद हमें और हौसला मिला और हमने खेल जारी रखा। इसके बाद लगातार प्रयास करते रहे और फिर 2023 में 2 करोड़ रुपए जीते।’

Nitish Kumar Vs BJP: नीतीश कुमार की विपक्षी एकता की मुहिम को लगेगा झटका, इन बड़े दलों के संपर्क में भाजपा

हम आपको बता दे, मुकेश ने अपने बयान में यह भी बताया कि जब वह करोड़पति बना, उसे पता भी नहीं चला था। उसे यह जानकारी उसके भाई ने दी थी। इसके अलावा मुकेश के पिता ने कहा कि वह अपने बेटे को हमेशा समझाते थे कि वह इन सभी चीजों में ना उलझे। लेकिन वह सुनता नहीं था। मुकेश के पिता चौकीदारी करते हैं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!