शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

दिव्यांश इलेवन चेरियाबरियारपुर बना चैंपियन,रोसड़ा को 03 विकेट से किया पराजित 

    बेगूसराय:-डायमंड युथ क्लब चेरियाबरियारपुर द्वारा आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 04 का फाइनल मुकाबला चेरियाबरियारपुर प्रखंड परिसर मैदान मे रोसड़ा बनाम दिव्यांश इलेवन चेरियाबरियारपुर के बीच खेला गया।जिसमें टॉस जीतकर रोसड़ा क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 फरवरी 2023, 10:05 PM IST (1 फरवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय:-डायमंड युथ क्लब चेरियाबरियारपुर द्वारा आयोजित टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 04 का फाइनल मुकाबला चेरियाबरियारपुर प्रखंड परिसर मैदान मे रोसड़ा बनाम दिव्यांश इलेवन चेरियाबरियारपुर के बीच खेला गया।जिसमें टॉस जीतकर रोसड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर 7 विकेट खोकर 203 रन बनाया जबाब में खेलने उतरी दिव्यांश इलेवन की टीम ने 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन का लक्ष्य प्राप्त कर विजेता बना । फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ।दिव्यांश इलेवन के कुंदन (युवराज) को मैन ऑफ द मैच चुना गया । जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए बैजनाथ को मैन ऑफ द सीरीज एडवांस एजुकेशन के डायरेक्टर कुमार राहुल के तरफ से दिया गया । फाइनल मैच मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता रामसखा महतो मौजूद थे । उन्होंने विजेता टीम को को ट्रॉफी देते हुए कहा कि खेल भावना समाज में एकजुटता का संदेश देती है। शारीरिक विकास के साथ ही लक्ष्य को केंद्रित रखकर खेलना मानसिक विकास के लिए भी फायदेमंद होता है। उन्होंने ऐसे आयोजन गांव-गांव में कराने का आह्वान किया ।वही उप विजेता टीम को विनय कुमार सिंह(मुन्ना) के के द्वारा पारितोषिक दिया गया ।मैच के दौरान संतोष कुमार एवं अली शेर ने कॉमेंटेटर की भूमिका निभाई जबकि संजय सहनी एवं चंदन गोयंका निर्णायक की भूमिका में दिखे ।डायमंड युथ कल्ब के अध्यक्ष चंदन गोयंका, सचिव मोहम्मद इरशाद , व्यवस्थापक मोहम्मद शहजाद सहित अन्य लोग टूर्नामेंट को सफल बनाने मैं तत्पर रहे ।