गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

2-3 अगस्त को होगा जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी बालक अंडर 17 फुटबॉल प्रतियोगिता

सासाराम। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन रोहतास द्वारा आगामी 2 अगस्त से 3 अगस्त तक जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी (बालक अंडर-17) फुटबॉल प्रतियोगिता क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जुलाई 2022, 07:05 PM IST (27 जुलाई 2022) अपडेट: 31 अक्टूबर 2026, 11:15 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन रोहतास द्वारा आगामी 2 अगस्त से 3 अगस्त तक जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी (बालक अंडर-17) फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिला मुख्यालय सासाराम के फजलगंज स्थित न्यू स्टेडियम के मैदान पर होगा।
इस संबंध में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, रोहतास सह खेल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 1 अगस्त निर्धारित की गई है प्रतियोगिता में विद्यालय की  टीमें ही हिस्सा लेंगी। वैसे छात्र खिलाड़ी ही उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा ले पाएंगे जिनकी उम्र 17 वर्ष से कम होगी। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी प्रतियोगिता के विजेता विद्यालय टीम को राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी विद्यालयों की टीमों को अपने खेल पोशाक यथा जर्सी- पैंट ,बुट में उपस्थित होना आवश्यक होगा। इस आशय का पत्र सभी विद्यालयों को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पत्र के माध्यम से भी भेजा है और विद्यालयों की सहभागिता शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने का निदेश दिया है। विद्यालय की टीमों को पंजीयन फॉर्म उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के कार्यालय खेल भवन व्ययामशाला,
फजलगंज, सासाराम से प्राप्त किया जा सकता है।