पटना : पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है, जहां पेड़ से लटके एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले लिया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीँ बताया जा कि युवक के पास से युवक का आधारकार्ड बरामद हुआ है जिसके अनुसार मृतक की पहचान हो गई है, बरामद आधारकार्ड के अनुशार राजस्थान निवासी के रूप में हुई है।
टैक्स पेयर के हजारों करोड़ रुपए से केजरीवाल राजनीति चमकाने में लगे है : गौतम गंभीर
लेकिन यह युवक यहाँ कैसे आया यह फ़िलहाल जांच का विषय है की यह राजस्थान निवासी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र कैसे आया. साथ ही यह भी जांच का विषय है की इस युवक ने पेड़ से लटक कर सुसाइड किया है या हत्या के बाद इसके सव को पेड़ से लटकाया गया है. फ़िलहाल पुलिस इस मामले को हर एंगल से जांच कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी मृतक के बारे में पूछताछ कर रही है।