सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

दरभंगा: बिरौल पंजाब नेशनल बैंक 46 लाख रुपए लूट कांड का उद्भेदन, 5 अपराध कर्मी गिरफ्तार

पिस्तौल देसी कट्टा मोटरसाइकिल सहित लूट की लगभग 7लाख31 हजार 6सौ रुपये बरामद दरभंगा: दरभंगा जिले के बिरौल थाना अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के शाखा से 7 अप्रैल को 5-6 अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा आग्नेशास्त्र का भय दिखाकर स्ट्रॉग रुम से लगभग 46 ल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 मई 2022, 10:10 AM (16 मई 2022) 782 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पिस्तौल देसी कट्टा मोटरसाइकिल सहित लूट की लगभग 7लाख31 हजार 6सौ रुपये बरामद

दरभंगा: दरभंगा जिले के बिरौल थाना अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक के शाखा से 7 अप्रैल को 5-6 अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा आग्नेशास्त्र का भय दिखाकर स्ट्रॉग रुम से लगभग 46 लाख रुपए  लूट का उद्भेदन पुलिस के द्वारा कर लिया गया. जिसमें 5 अपराध कर्मियों को विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके पास से लूटी हुई लगभग 7 लाख 31,हजार,6 सौ रुपये बरामद करने के साथ-साथ 1 देशी पिस्टल ,2 जिंदा गोली, देशी कट्टा ,एक उजली रंग की आई 20 कार ,घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी.(दरभंगा: बिरौल पंजाब नेशनल)

Read Also: रोहतास: बुद्ध महोत्सव के अंतिम दिन पायलट बाबा धाम में गूंजा बुद्धम् शरणम् गच्छामि
इस संदर्भ में दरभंगा वरीय पुलिस कप्तान अवकाश कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को 5-6 अपराध कर्मी पिस्टल का भय दिखाकर लगभग 46 लाख रुपए की लूट कर ली थी घटना के बाद बिरौल थाना में 122/2022 प्राथमिकी दर्ज कर बिरौल डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई थी जो वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर छापेमारी कर घटना में शामिल अपराधी कर्मी बेगूसराय जिला के खुर्शीद आलम, रहमत उर्फ सोनू राज, समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के आसिफ, असलम एवं दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान थाना के गंगाराम मुखिया को गिरफ्तार कर लिया.(दरभंगा: बिरौल पंजाब नेशनल)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!