गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

दरभंगा: दो खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया

दरभंगा: बिहार के पटना में बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप अंडर-14 का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है. जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों का चयन भुवनेश्व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 मई 2022, 05:00 PM IST (19 मई 2022) अपडेट: 23 अक्टूबर 2026, 01:37 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

दरभंगा: बिहार के पटना में बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप अंडर-14 का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर विद्यालय के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है. जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों का चयन भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप में हुआ है. जो इसी माह 20 से 22 मई को होने जा रहा है. भुवनेश्वर के उत्कल कराटे स्कूल में होने वाले प्रतियोगिता में बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा और असम के खिलाड़ी भाग लेंगे.

दरभंगा: दो खिलाड़ियों ने

Read Also: कैमूर: वृद्ध का धोखे से चेक पर हस्ताक्षर कराकर निकाले 9.32 लाख, नही हुई गिरफ्तारी

कला संस्कृति मंत्री आलोक रंजन झा ने सहरसा में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का किया उद्घाटन बिहार राज्य कराटे एसोसिएशन बिहार के द्वारा तीन दिवस राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 15 मई तक पटना के दीघा में आयोजित किया गया था. इस खेल में अपने वर्ग में खेलते हुए सदान अख्तर ने स्वर्ण पदक जीता. वहीं आराध्या ने अपने वर्ग में खेलते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया है. इस खेल प्रतियोगिता में जीत मिलने से दोनों खिलाड़ी काफी उत्साहित दिख रहे हैं. ये दोनों खिलाड़ी भुवनेश्वर के उत्कल कराटे स्कूल में होने वाले प्रतियोगिता में सफल होने की उम्मीद जताई है. (दरभंगा: दो खिलाड़ियों ने)

वहीं, बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल की निदेशिका डॉ.सुषमा ने बच्चों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के खेल प्रशिक्षक मुकेश कुमार कराटे चैंपियनशिप में बच्चों के बेहतर प्रदर्शन को लेकर कुशल प्रशिक्षण एवं कराटे के नये-नये तकनीक बता रहे हैं. वहीं इस अप्रत्याशित जीत पर विद्यालय की निदेशिका ने विजेता हुए खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है. साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी भुवनेश्वर में 20 से 22 मई तक होने वाली राष्ट्रीय स्तर चैंपियनशिप में भाग लेंगे.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.