शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

क्रिकेट टूर्नामेंट : मधुबनी को हराकर समस्तीपुर ने हासिल की ट्रॉफी

समस्तीपुर/ताजपुर :  दिनांक को 14 दिसंबर 2022 को महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह महाविद्यालय सरिसब-पाही, मधुबनी में आयोजित 5 दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट के पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट का फाइनल मैच डॉ० लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास, महाविद्यालय, ताजप

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 दिसंबर 2022, 03:08 PM (14 दिसंबर 2022) 304 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर/ताजपुर :  दिनांक को 14 दिसंबर 2022 को महाराज लक्ष्मीश्वर सिंह महाविद्यालय सरिसब-पाही, मधुबनी में आयोजित 5 दिवसीय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट के पुरुष वर्ग में टूर्नामेंट का फाइनल मैच डॉ० लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास, महाविद्यालय, ताजपुर, समस्तीपुर बनाम जगदीश नंदन महाविद्यालय, मधुबनी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर जगदीश नंदन महाविद्यालय, मधुबनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाया। अपने टीम के लिये बल्लेबाज राजीव कुमार ने सर्वाधिक 42 रनों का योगदान दिया तो वहीं जवाब में डॉ० लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास, महाविद्यालय, ताजपुर, समस्तीपुर ने 19.1 ओवर में शानदार तरीके से लक्ष्य पाकर इतिहास रच दिया। पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से विजेता टीम का अभिवादन किया। मैन ऑफ द मैच आदित्य राज जबकि बेस्ट गेंदबाज अमन आशीष व बेस्ट बल्लेबाज राजीव कुमार रहा।

काव नदी में मछली मारने गए बाप – बेटे की डूबने से मौत

          उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० विजय मिश्र ने किया और अपने उद्बोधन में दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैच कोई भी हो हमें टीम भावना का परिचय देते हुए मैच के साथ-साथ दिल भी जीतना चाहिये। विश्वविद्यालय के उप-खेल पदाधिकारी प्रो० अमृत कुमार झा ने कहा कि हम दृढ़ संकल्पित हों कि मिथिला विश्वविद्यालय के चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने को प्रतिलब्धित हों।
        वहीं विश्वविद्यालय के कनीय अभियंता हसन इकबाल ने दोनों टीमों को बधाई देते हुए हमेशा आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। बतौर सेलेक्टर जयनगर के पूर्व खिलाड़ी राजेश रंजन उपस्थित रहे। फाइनल तक सफल कार्यक्रम में महाविद्यालय के क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ० अजीत मिश्र, सहयोगी तुलसी कुमार व मो० एनायत हुसैन ने अहम भूमिका निभाये। फाइनल मैच में स्कोरर के रूप में डॉ० रवि भारती और हेल्प डेस्क पर डॉ० दस्तगीर आलम, अंपायर के रूप में संजीव कुमार झा व धीरज लाभ थे। साथ ही सफल कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने भी पूरे कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी-अपनी जवाबदेही व जिम्मेदारी को पूर्ण किया।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!