रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पूर्णिमा शेखर सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन

  सासाराम शहर।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,जमुहार के प्रबंध समिति सदस्य एवं प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे अंजनी कुमार सिंह की धर्मपत्नी डॉ पूर्णिमा शेखर सिंह के निधन की खबर सुनकर विश्वविद्यालय परिवार मर्माहत है। ईश्वर उन्हें

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जनवरी 2023, 12:45 PM (19 जनवरी 2023) 230 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम शहर।गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,जमुहार के प्रबंध समिति सदस्य एवं प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रहे अंजनी कुमार सिंह की धर्मपत्नी डॉ पूर्णिमा शेखर सिंह के निधन की खबर सुनकर विश्वविद्यालय परिवार मर्माहत है। ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने आज विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित शोक सभा के दौरान उक्त उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अंजनी कुमार सिंह द्वारा विश्वविद्यालय के प्रगति के रास्ते में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया है जिसे हम लोग भूल नहीं सकते हैं। उनके ऊपर आई संकट की इस घड़ी में हम सभी उनके साथ खड़े हैं। इसके पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने शोक सभा में उपरोक्त घटना का जिक्र करते हुए सभी उपस्थित पदाधिकारियों , शिक्षकों एवं कर्मचारीयों से दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि कल देर रात डॉक्टर पूर्णिमा शेखर सिंह का पटना के एक निजी अस्पताल में देहांत हो गया था । आयोजित शोक सभा में प्रति कुलपति प्रोफेसर जगदीश प्रसाद सिंह, संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ,प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, पूर्व कुलपति एवं कुलाधिपति के सलाहकार डॉक्टर एम एल वर्मा, कुलसचिव डॉक्टर अभिषेक कामेन्दु, सहायक कुलसचिव मिथिलेश कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक कुमार आलोक प्रताप सिंह के अलावे विश्वविद्यालय के सभी संकायों के डीन, डायरेक्टर ,शिक्षक गण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!