गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

स्वच्छ और सुंदर परिसर ही हमारे विद्यालय की पहचान

 महुआ वैशाली – महुआ प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय गोरीगामा और उच्च माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर हीराराम और पहाड़पुर के प्रांगण में भारत स्काउट गाइड और यूथ क्लब के सदस्यों ने उच्च माध्यमि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 फरवरी 2023, 07:24 PM IST (4 फरवरी 2023) अपडेट: 4 नवंबर 2026, 11:50 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

 महुआ वैशाली – महुआ प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय गोरीगामा और उच्च माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर हीराराम और पहाड़पुर के प्रांगण में भारत स्काउट गाइड और यूथ क्लब के सदस्यों ने उच्च माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर हीराराम उर्फ पहाड़पुर यूथ क्लब नोडल शिक्षक और स्काउट मास्टर राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के तहत कूड़ेदान का निर्माण किया। इस कूड़ेदान के निर्माण के बाद भारत स्काउट गाइड और यूथ क्लब के सदस्यों ने एक दर्जन से ज्यादा डस्टबिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिंदेश्वर राम को भेंट स्वरूप प्रदान की और प्रधानाध्यापक महोदय से अपील की इसको हर वर्ग के साथ विद्यालय परिसर में भी छात्र छात्राओं को सही स्थान पर रखने का निर्देश दें, ताकि विद्यालय परिसर और वर्ग कक्ष में फैले हुए कूड़े कचरे को डस्टबिन में रखने की आदत डालें। वही इस मौके पर भारत स्काउट गाइड के पेट्रोल लीडर और प्लास्टिक वारियर्स के कैंपस ब्रांड एम्बेसडर मुस्कान कुमारी, शशि राज, हर्षदीप राज आदि ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे सभी इस डस्टबिन का प्रयोग करते हुए कूड़े कचड़े यत्र तत्र ना फैलाएं और कूड़ेदान में ही रखें। इससे विद्यालय परिसर के साथ-साथ वर्ग कक्ष में भी साफ-सफाई बनी रहेगी। क्योंकि स्वच्छ और सुंदर परिसर ही हमारे विद्यालय की पहचान है। इस कूड़ेदान के निर्माण में भारत स्काउट गाइड के पेट्रोल लीडर हर्षदीप राज, शशि राज, मुस्कान कुमारी, सुरुचि कुमारी,टीम लीडर मोनी कुमारी,अंशु कुमारी,राज नंदनी कुमारी के साथ साथ रिशु कुमारी, रिया कुमारी, खुशी कुमारी आदी ने विद्यालय में बेकार पड़े कार्टूनों का इस्तेमाल करते हुए अपने हाथों से एक दर्जन से ज्यादा कूड़ेदान का निर्माण किया।वही सुरक्षित शनिवार के तहत विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच भूकंप से बचने को लेकर स्काउट मास्टर एवम आपदा प्रबंधन के फोकल शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने मॉक ड्रिल का भी अभ्यास कराते हुए भूकंप से बचने के तौर तरीके को विस्तार पूर्वक चर्चा किया।