रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

चंदौली: बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

चंदौली: जिले के लेवा-इलिया मार्ग पर शनिवार सुबह बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया पर बैठे युवक को टक्कर मारते हुए नहर में पलट गई.  बोनट में फंसने से उक्त कार के नीचे दब गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त 10वीं

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 मई 2022, 05:20 PM IST (21 मई 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 01:42 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली: जिले के लेवा-इलिया मार्ग पर शनिवार सुबह बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया पर बैठे युवक को टक्कर मारते हुए नहर में पलट गई.  बोनट में फंसने से उक्त कार के नीचे दब गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक की शिनाख्त 10वीं के छात्र प्रद्युम्न यादव पुत्र कालीचरण यादव निवासी इलिया के तौर पर हुई.(चंदौली: बारात से लौट)

Read Also: दरभंगा: 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में मैथिली फिल्म धुइन को शामिल होने से मैथिली भाषी में खुशी

रोज की भांति प्रद्युम्न शनिवार सुबह पांच बजे टहलने के लिए लेवा-इलिया मार्ग पर आया था. इसी बीच वह रास्ते में राजवाहा नहर के पुलिया पर बैठ कर आराम करने लगा. इस दौरान बरात से लौट रही तेजरफ्तार कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. पुलिया पर जोरदार टक्कर मारते हुए कार नहर में पलट गई. पुलिया पर बैठा प्रद्युम्न उसकी चपेट में आ गया और बोनट में फंसकर नहर में पलटी कार के नीचे आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.(चंदौली: बारात से लौट)

कार चालक मौके से फरार

हादसे के बाद सुनसान जगह का लाभ उठाते हुए कार चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. इधर, प्रद्युम्न के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. रोते-बिलखते लोग मौके पर पहुंच गए. कालीचरण के दो पुत्रों में प्रद्युम्न सबसे छोटा था. दूध का कारोबार कर कालीचरण परिवार का भरण पोषण करता रहा है. छोटे पुत्र की मौत के बाद परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है. मां आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.  थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही कार को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.