सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सावधान: बिहार में सुनसान इलाके में लड़कियां मांग रही लिफ्ट, फिर आगे जाकर कर देती हैं खेल!

पटना डेस्क: बिहार पुलिस द्वारा एक बड़े अपराधिक गिरोह का खुलासा किया गया है, जिसके बाद कई खौफनाक सच सामने आए हैं।दरअसल, पिछले काफी समय से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि नेशनल हाईवे पर कुछ लड़कियों द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 फरवरी 2023, 11:19 AM (21 फरवरी 2023) 634 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार पुलिस द्वारा एक बड़े अपराधिक गिरोह का खुलासा किया गया है, जिसके बाद कई खौफनाक सच सामने आए हैं।दरअसल, पिछले काफी समय से पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि नेशनल हाईवे पर कुछ लड़कियों द्वारा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है, जिसके बाद पुलिस काफी सतर्क हो गई और उसने छानबीन शुरू कर दी।

बिहार: पति के कपड़े नहीं देने पर पत्नी ने खोया आपा, लाठियों से पीट-पीटकर किया अधमरा!

इसी बीच पुलिस को सासामुसा मंदिर के पास 9 आरोपियों के बारे में सुराग मिली थी। पुलिस ने उनके लिए जाल बिछाना शुरू कर दिया। आरोपियों में दो लड़कियां भी शामिल थी।पुलिस के मुताबिक गिरोह की सुंदर-सुंदर लड़कियां हाईवे पर खड़े होकर रात में वहां से गुजरने वाले राहगीरों से लिफ्ट मांगती थी और आगे जाकर अपने साथियों को बुलाकर सभी के साथ लूटपाट करके भाग जाती थी।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए नेशनल हाईवे पर पुलिसकर्मियों के साथ जाल बिछाया था। जिसमें लड़कियां फंस गई और बड़े गिरोह का खुलासा हुआ। बता दें, पुलिस को छानबीन के दौरान लूटी गई कई गाड़ियां, हथियार और 8 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और उनसे अन्य कई मुख्य जानकारियां भी मिल सकती हैं।

सीएम नीतीश को मिला पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन का साथ, जानिए रिहाई को लेकर क्या कहा?

हम आपको बता दे पुलिस ने लोगों से ऐसे गिरोह से बचकर रहने के लिए भी सावधान किया है। राज्य के कई इलाकों में लिफ्ट मांगने के बहाने राहगीरों को लूटने की घटना सामने आ चुकी है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!