शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन

(समस्तीपुर/ पुसा):-लपति डा पी एस पांडेय के निर्देश पर डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय में वर्ष 2023 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट शुरु हो गया है । मेसर्स अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड एवं पिपल्स फ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 फरवरी 2023, 03:04 PM (6 फरवरी 2023) 151 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

(समस्तीपुर/ पुसा):-लपति डा पी एस पांडेय के निर्देश पर डा राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय में वर्ष 2023 में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट शुरु हो गया है । मेसर्स अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड एवं पिपल्स फोरम , भुवनेश्वर ने विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संस्थान के छह छात्रों का चयन नौकरी के लिये किया है। सभी छात्रों को पांच लाख पचास हजार प्रति वर्ष के पैकेज पर चयनित किया गया है । कृषि व्यवसाय एवं प्रबंधन संस्थान से सुश्री दिव्या कुमारी , आदर्श राज, शशांक लेकर सिंह , शुभम राठौड़, हिमांशु शेखर, संग्राम सिंह, एवं एमबीए रूरल मैनेजमेंट से हर्ष द्विवेदी को मैनेजमेंट एसोसिएट्स को पद पर नियुक्ति मिली है । कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय से विवेक कुमार

जयसवाल एवं एमबीए एग्री बिजनेस से विवेक कुमार को क्रमशः टैफे बंगलौर एवं रिलायंस रिटेल मुंबई में चयनित किया गया है ।

कुलपति डा पीएस पांडेय ने कहा कि उनका प्रयास है कि विश्वविद्यालय से सभी छात्रों को कै्पस सेलेक्शन के दौरान ही नौकरी के उचित अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि जो छात्र अपना व्यवसाय या स्टार्ट अप शुरू करना चाहते हैं उनके सहायता के लिये भी कदम उठाये जा रहे हैं।

विश्व विद्यालय के प्लेसमेंट सेल द्वारा वर्तमान में विभिन्न कंपनियों जैसे मदर डेयरी नई दिल्ली, प्रदान, जीविका तथा अन्य कंपनियों द्वारा चयन प्रक्रिया अलग अलग चरणों मेॆ चल रही है जिसका फाइनल रिजल्ट आना अभी बाकी है।

छात्रों के चयन पर अधिष्ठाता कृषि अभियंत्रण डा अंबरीष कुमार, निदेशक शिक्षा डा एम एन झा एवं कृषि व्यवसाय एवं ग्रामीण प्रबंधन संस्थान को समन्वयक डा राम दत्त एवं सलाहकार प्लेसमेॆट राजकमल वर्मा ने बधाई दी और कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिभावान हैं और उम्मीद है कि सभी छात्रों का चयन कैंपस प्लेसमेंट के दौरान हो जायेगा ।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!