मीडिया दर्शन/पटना| राजधानी पटना के अति व्यस्त करबिगहिया इलाके में दो की संख्या में रहे अपराधियों ने सरेआम लूट की घटना को अंजाम देने में असफल होने पर दुकान के कर्मचारी को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और हथियार लहराते चलते बने। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार करबिगहिया मस्जिद के निकट अमूल की एजेंसी है यहां एजेंसी के मालिक इम्तियाज अपने पिता मोहम्मद अशरफ के साथ बैठे थे।बताया गया कि शाम लगभग 7:30 बजे दो की संख्या में रहे हथियारों से लैस अपराधियों ने एजेंसी में धावा बोल दिया और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने लगे। जिसके बाद भागने के क्रम में दुकान के स्टाफ और लुटेरों के बीच हाथापाई हो गई। लूटपाट की घटना को अंजाम देने में असफल रहे अपराधियों ने कर्मचारी को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और हथियार लहराते चलते बने।
लूट की घटना असफल होने पर कारोबारी को मारी गोली:पटना
मीडिया दर्शन/पटना| राजधानी पटना के अति व्यस्त करबिगहिया इलाके में दो की संख्या में रहे अपराधियों ने सरेआम लूट की घटना को अंजाम देने में असफल होने पर दुकान के कर्मचारी को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और हथियार लहराते चलते बने। घटना के सं
पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)
अपनी राय साझा करें
इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!