शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पटना से रांची जा रही बस हुई भीषण सड़क हादसे का शिकार, अब तक 3 की मौत, 13 घायल

पटना डेस्क: एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार से झारखंड के बीच चलने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 अप्रैल 2023, 10:40 AM IST (25 अप्रैल 2023) अपडेट: 6 नवंबर 2026, 08:54 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार से झारखंड के बीच चलने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे में जान गंवाने वाला पुलिसकर्मी रांची में पदस्थापित था। सड़क दुर्घटना की वजह से रांची-रामगढ़ लेन घंटों जाम रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को रिम्स भेजा गया है।

शादी के बाद दुल्हन के कांड ने पति का किया बुरा हाल, सुहागरात का इंतजार कर रहे दूल्हे को जिंदगी भर अब नहीं आएगी नींद

एक रिपोर्ट के अनुसार रामगढ़ की चुटूपालू घाटी दुर्घटना को लेकर काफी संवेदनशील है। यहां की तीखे मोड़ और ढलान वाला रास्ता काफी खतरनाक है। जानकारों का कहना है कि खड़ी चढ़ाई की वजह से अधिकांश दुर्घटनाएं घटती हैं । यहीं, 14 मार्च को सिवान से रांची आ रही बस हादसे का शिकार हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों में से 4 की हालत नाजुक है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स हॉस्पिटल भेजा गया है।

Bihar Politics: आनंद मोहन की रिहाई पर मांझी का अटपटा बयान आया सामने! क्या सीएम नीतीश होंगे नाराज़?

वहीं, घटना से संबंधित जो तस्वीरें सामने आई है उनमें साफ देखा जा सकता है कि दुर्घटना कितना भीषण है। देखकर ऐसा लगता है कि बस किसी कंटेनर से टकराई कंटेनर पूरी तरह से अलग हो चुका है। बस के भी परखच्चे उड़ गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।