शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार में शादी समारोह में जमकर चली गोलि’यां, दूल्हे की मां समेत 4 लोगों को लगी गो’ली!

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में आतिशबाजी के कारण दूल्हे की मां और चार लोगों को गोली लग गई है। जिसके बाद हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जून 2023, 10:27 AM IST (7 जून 2023) अपडेट: 2 नवंबर 2026, 11:03 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में आतिशबाजी के कारण दूल्हे की मां और चार लोगों को गोली लग गई है। जिसके बाद हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बिहार में से’क्स रैकेट का भंडाफोड़, बरामद लड़कियों ने सुनाई आपबीती

दरअसल, यह पूरा मामला बिहार के भोजपुर जिले का है। जहां तिलक समारोह के दौरान गोली चलने के कारण दूल्हे की मां समेत 4 लोग भी घायल हो गए। कहा जा रहा कि मंगलवार की देर रात बारात की द्वार पूजा हो रही थी. तभी किसी ने हर्ष फायरिंग की गई। कैमरामैन को दोनों पैर और दो लोगों को दाहिने पैर में छर्रा लग गया। इसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। उनका आरा के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Odisha Train Tragedy: मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ा बिहार की रूपा का सुहाग, किसी को भी रुला देगी कहानी

इसी के साथ घायलों में बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एकडार गांव निवासी मुकेश कुमार यादव, उसी गांव के निवासी राजेंद्र यादव और तीसरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारा गांव निवासी वीर राय शामिल हैं। इस हर्ष फायरिंग मेंं मुकेश कुमार यादव पेशे से कैमरामैन है और वह शादी-विवाह एवं पार्टियों में वीडियो रिकॉर्डिंग का काम करता है।

वहीं इस घटना के बाद बारातियों और शरातियो के बीच भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। हर कोई इधर उधर भागने लगा। शादी की खुशियां मातम में पसर गई। लेकिन अभी तक पुलिस पूरे मामले की तह तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि वह छानबीन कर रही है।