शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

दुल्हन की मां ने डीजे पर उड़ाए सिगरेट के धुएं के छल्ले, बिफरा दूल्हा शादी से भागा

पटना डेस्क: ‘तेरे द्वारे पे आई बारात, तेरे द्वारे पे आई बारात..प्रेम के मोती लूटा दे, नैन स्वागत में बिछा दे..हो ज़रा आदर के साथ, तेरे द्वारे पे आई बारात..’ गाने पर झूमते दूल्हे के दोस्त और घरवाले बारात लेकर समारोह स्थल पर पहुंचे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जुलाई 2023, 02:45 PM IST (3 जुलाई 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 01:20 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: ‘तेरे द्वारे पे आई बारात, तेरे द्वारे पे आई बारात..प्रेम के मोती लूटा दे, नैन स्वागत में बिछा दे..हो ज़रा आदर के साथ, तेरे द्वारे पे आई बारात..’ गाने पर झूमते दूल्हे के दोस्त और घरवाले बारात लेकर समारोह स्थल पर पहुंचे थे।बारात के स्वागत के साथ शादी की रस्में शुरू हुईं. लेकिन वर और वधू के सात फेरे लेने से पहले ही भरी महफिल में दुल्हन की मां के कुछ ऐसे कारनामे सामने आए कि दूल्हे ने शादी करने से ही इनकार कर दिया।

बिहार में नई शिक्षक नियमावली का विरोध करना पड़ेगा भारी, शिक्षा विभाग ने जारी कियासख्त आदेश

दरअसल, हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन निवासी युवक का रिश्ता सम्भल जिले के ही गंवा कस्बे की युवती संग तय हुआ था. दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद शादी की तारीख तय हुई थी. जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार ही समारोह स्थल पर पहुंच गए।दूल्हा पक्ष के लोग बैंड-बाजे के साथ झूमते हुए समारोह स्थल के द्वार पर पहुंचे तो दुल्हन की मां और दूसरे लोगों ने बारात का स्वागत किया. द्वाराचार के बाद दोनों पक्षों की रस्में चल रही थीं. आरोप है कि इसी बीच दुल्हन की मां ने डीजे डांस पर थिरकना शुरू कर दिया।

लव मैरिज करके घर आई थी बहू, शादी के बाद सामने आया रोंगटे खड़ी कर देने वाला मामला!

इसी बीच, दूल्हे की नजर अपनी होने वाली सास पर पड़ी तो उसे कुछ अजीब महसूस हुआ. लेकिन, इसी बीच दुल्हन की मां ने डीजे पर डांस करते हुए मुंह में सिगरेट लगाकर धुएं के छल्ले उड़ाए तो इस नजारे को देखकर बाराती तक दंग रह गए. जिसके बाद दूल्हे ने मान-मर्यादाओं को लांघने दुहाई देते हुए दुल्हन के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया।दूल्हे का फैसला सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए. उन्होंने दूल्हे और उसके परिजनों को मनाने की कवायद शुरू की. लेकिन दूल्हा अपनी सास के कारनामे देख शादी न करने का मन बना चुका था. आखिरकार समारोह स्थल से वधू पक्ष के लोग भी दुल्हन को लेकर वापस लौट गए।