शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार में ब’म ब्लास्ट: चार लोग घायल, मची अफरा तफरी!

बिहार: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बम ब्लास्ट हुआ है जिसमें 2 बच्चे समेत 2 लोग घायल हो गए हैं। भागलपुर जिले में गुरुवार की दोपहर बम विस्फोट की घटना सामने आई है, जिसमें दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज च

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 जून 2023, 07:37 PM IST (15 जून 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 12:30 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बम ब्लास्ट हुआ है जिसमें 2 बच्चे समेत 2 लोग घायल हो गए हैं। भागलपुर जिले में गुरुवार की दोपहर बम विस्फोट की घटना सामने आई है, जिसमें दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के अंबाई पंचायत स्थित मनोहरपुर गांव की है।

बिहार: घरवाली और बाहरवाली के चक्कर में फंसा पति, पुलिस ने हवालात में दो बच्चों के पिता की निकाली हवा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के अंबाई पंचायत स्थित मनोहरपुर गांव के बगीचे में एक चबूतरे के पास झाड़ियों के बगल में बम रखा था। इसी दौरान आम बीनने गए दो बच्चों ने एक डिब्बा पड़ा देखा, जिसे उठाकर खेलने लगे और तभी धमाका हो गया। इन घायलों की पहचान बलवीर कुमार और टिशू कुमारी के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर मधुसूदनपुर पुलिस के अलावा मुख्यालय इंस्पेक्टर भी पहुंचे हुए हैं।

OMG : 62 वर्षीय बुजुर्ग बना तीन बच्चों का पिता, दूसरी शादी करने के बाद घर में गूंजी किलकारी

वहीं जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद परिजनों ने साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की है। पानी और मिट्टी के लेप से जमीन पर गिरे खून के धब्बों को धोकर मिटाने की कोशिश की। हालांकि, मिट्टी से लेपे जाने के बाद भी जगह-जगह खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। दोनों घायल बच्चों में बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायल बच्चों का मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है।