गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

चंदौली: सैयदराजा थाने की लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग पर लाश, लापता संतोष की सिर कटी लाश, मौत के कार

चंदौली| चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में शनिवार को लोकमनपुर  रेलवे ट्रैक पर एक 47 वर्षीय व्यक्ति का सर धड़ से कटा हुआ मिला। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 जून 2022, 05:04 PM IST (26 जून 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 10:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली| चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में शनिवार को लोकमनपुर  रेलवे ट्रैक पर एक 47 वर्षीय व्यक्ति का सर धड़ से कटा हुआ मिला। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब शव को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही परिजनों को सूचित किया।(चंदौली: सैयदराजा थाने की)

वीडियो ग्राफर को गोली मारने के मामले में तीन गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।दरअसल जमानिया थाना क्षेत्र के प्रहलादपुर निवासी 47 वर्षीय संतोष कुमार सिंह अपने साथी उमेश सिंह के साथ शुक्रवार को उधारी का पैसा मांगने के लिए बनारस के गए हुए थे। उमेश ने बताया कि संतोष से शाम को अपना मोबाइल और बाइक छोड़कर कहीं चला गया। उसे ढूंढने बहुत का प्रयास किया। साथ ही इसकी सूचना संतोष के घरवालों को दी गई।(चंदौली: सैयदराजा थाने की)

घर वालों ने अपने नाते रिश्तेदारों से संतोष के बारे में छानबीन शुरू कर दी। रात भर ढूंढने के बाद कहीं भी संतोष का पता नहीं चल पाया।सुबह जब सैयदराजा थाने से संतोष के मौत की खबर गई तो घरवाले सन्न रह गए। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने की बात कह रही हैं।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.