सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार: दुल्हन ने जयमाला स्टेज पर दूल्हे को ठुकराया, कहा – इससे शादी नहीं करूंगी..

पटना डेस्क: बिहार से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने शादी वाले दिन ही अपने दूल्हे को अपनाने से मना कर दिया और वह मंडप छोड़ कर चली गई। जिसके बाद परिवार द्वारा उसे काफी समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह फिर भी नहीं मानी। &n

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 मई 2023, 06:32 AM (17 मई 2023) 148 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने शादी वाले दिन ही अपने दूल्हे को अपनाने से मना कर दिया और वह मंडप छोड़ कर चली गई। जिसके बाद परिवार द्वारा उसे काफी समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह फिर भी नहीं मानी।

बिहार में बाबा बागेश्वर का भारी विरोध, पोस्टर पर पोती गई कालिख

एक रिपोर्ट के अनुसार भागलपुर के रसलपुर में सजी-संवरी दुल्हन के रूप में खड़ी लड़की ने लोगों के सामने मजबूती से अपनी बात रखी और शादी से इंकार कर दिया। लड़की ने खुद को सख्त बनाते हुए फैसला लिया और हमउम्र दुल्हे के बदले अधिक उम्र और सांवले रंग के युवक को देखकर शादी से इंकार कर दिया।

बिहार में गुरु शिष्य का रिश्ता हुआ शर्मसार, छात्रा के संग बंद कमरे में टीचर लड़ा रहा था इश्क!

वहीं, जयमाला स्टेज पर मोबाइल पर शादी की रस्म का वीडियो बना रहे लोगों ने अचानक यह देखा कि लड़की ने लड़के को माला पहनाने से इंकार कर दिया. परिजनों को खूब खरी-खोटी सुनायी. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला कहलगांव के रसलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. विनोद मंडल की बेटी किट्टू कुमारी की शादी धनौरा के रहनेवाले डॉ वीरेंद्र सिंह के बेटे निलेश कुमार सिंह से होनी थी।

मैरिज ब्यूरो से घर आई थी बहू, शादी के बाद सामने आया रोंगटे खड़ी कर देने वाला मामला!

हालांकि, जयमाला के स्टेज पर खुले मंच से दुल्हन किट्टू कुमारी ने वर के गले में माला पहनाने और तिलक लगाने से इंकार कर दिया। वो बोली, इस लड़के से शादी नहीं करूंगी. घंटों मान-मनौवल के बाद बिना दुल्हन को साथ लिये दूल्हे के साथ बराती वापस लौट गयी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर दुल्हन अपने होने वाले पति को देख कर नाराज हो जाती है और शादी करने से साफ इंकार कर देती है। जब दुल्हन से पूछा जाता है कि वो ये शादी क्यों नहीं करना चाहती है, तो दूल्हे का अधिक उम्र होना और रंग में सांवला होना बता देती है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!