बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

11 से 14 जून तक होगा बिहार राज्य जूनियर अंडर 19 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता 

सासाराम(कार्यालय)। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में रोहतास जिला शतरंज संघ (तदर्थ समिति) द्वारा रोहतास में पहली बार राम नगीना प्रसाद  मेमोरियल बिहार राज्य जूनियर अंडर-19 बालिक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता आगामी 11 जून से 14 जून 2022 तक स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जून 2022, 10:30 PM IST (7 जून 2022) अपडेट: 1 नवंबर 2026, 06:41 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम(कार्यालय)। अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में रोहतास जिला शतरंज संघ (तदर्थ समिति) द्वारा रोहतास में पहली बार राम नगीना प्रसाद  मेमोरियल बिहार राज्य जूनियर अंडर-19 बालिक एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता आगामी 11 जून से 14 जून 2022 तक सासाराम फज़लगंज अवस्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में आयोजित किया जाना है।  शतरंज संघ के संयोजक वेद प्रकाश सिन्हा ने बताया कि इस बिहार राज्य जूनियर अंडर प्रतियोगिता के बालक वर्ग में अब तक 32 तथा बालिका वर्ग में 10 प्रतिभागियों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर दी है।
रोहतास से 12, पटना से 11, बेगुसराय से 2, भभुआ से 1, भोजपुर से 3, बक्सर से 1, दरभंगा से 1, गया से 3, कैमूर से 1, किशनगंज से 1, मुजफ्फरपुर से 2 तथा नवादा से 2 खिलाडियों की इन्ट्री प्राप्त हुई है। अन्य जिलों से आने वाले खिलाडियों के आवासन हेतु संत पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सासाराम में व्यवस्था की गयी है। आयोजन समिति के अध्यक्ष नन्द कुमार सिंह ने बताया कि जिला शतरंज प्रशिक्षण केन्द्र, रोहतास एवं डिहरी शतरंज क्लब में रोहतास जिला से भाग लेने वाले खिलाडियों हेतु प्रशिक्षण की विशेष व्यवस्था किया गया है। आलोक कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक नन्द किशोर श्रीवास्तव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
विनय कुमार, सचिव, जिला एथलेटिक्स संघ ने बताया कि बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनका मानसिक विकास का होना बहुत आवश्यक है और इसमें शतरंज खेल की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार  ने बताया कि रोहतास में अन्य जिलों के खिलाडियों के आने तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के खेल स्तर में व्यापक सुधार आएगाम उन्होंने आगे बताया’ कि जल्द ही जिला प्रशासन एवं शतरंज संघ के सहयोग से प्रखंड स्तर पर शतरंज की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजित किया जायेगा।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.