शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार: लालू के करीबी पूर्व MLA के बेटे की गो’ली मारकर ह’त्या, मां ने पिता पर ही लगाया गंभीर आरोप

पटना डेस्क: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो गए है। आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है, जिस वजह से जनता के बीच में कई सवाल भी उठ रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है, जहां लालू यादव के करीबी और आरजेडी क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 अप्रैल 2023, 10:50 AM IST (15 अप्रैल 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:25 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो गए है। आए दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है, जिस वजह से जनता के बीच में कई सवाल भी उठ रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आ रही है, जहां लालू यादव के करीबी और आरजेडी के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के पुत्र कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

IPL Dream 11 Lottery: ललित नैनवाल की लगी बंपर लॉटरी, IPL Dream11 में जीते 2 करोड़ रुपये

एक रिपोर्ट के अनुसार घटना बीती रात करीब 9:30 बजे की है। अपराधियों ने हिच्छन बिगहा स्थित उनके घर के पश्चिम थोड़ी दूरी पर 35 वर्षीय दिवाकर को चार गोली मारी है। कहा जा रहा कि दिवाकर के सीने में दो गोली, पीठ और पैर पर एक-एक गोली लगी है। पैर में गोली फंस गई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। शव को अंत्य परीक्षण के लिए आधी रात के बाद ही जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

बिहार की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने थाने में रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

वहीं, पूर्व विधायक रविंद्र सिंह के दो बेटे हैं। मृतक गौरव उर्फ दिवाकर कुमार छोटा बेटा था। दिवाकर 2020 में अरवल से निर्दलीय विधानसभा का चुनाव लड़ा था। बड़े बेटे का नाम शशिकांत प्रभाकर है। पूर्व विधायक के बेटे की हत्या के बाद पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। डॉग स्क्वायड की प्रतीक्षा की जा रही है। घटना के कारण गांव में दहशत है। जबकि दिवाकर की मां उषा शरण ने बेटे की हत्या कराने का सीधा आरोप अपने पति पूर्व विधायक रविंद्र सिंह पर लगाया है। उषा ने बताया कि पूर्व विधायक ने अपने गांव के गुर्गों से हत्या कराई है। रविंद्र सिंह पिछले 25 सालों से अपनी पत्नी और बेटे से अलग रह रहे हैं।