मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

Bihar Crime: बिहार में प्रेमिका की शादी के बाद भी चल रहा था अफेयर, फिर भनक लगी तो….

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मामला शनिवार को उजागर हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जून 2023, 12:52 PM (24 जून 2023) 643 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मामला शनिवार को उजागर हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक की पहचान पीरबिगहा ओपी थाना इलाके के लहासी बिगहा गांव निवासी कपिल प्रसाद यादव के 22 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार का खुदागंज थाना इलाके के एक गांव के युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

जानिए कैसे बिहार में महाबैठक के बाद नीतीश कुमार का सियासी कद बढ़ा, शिमला के रास्ते तय करेंगे प्रधानमंत्री पद का सफर?

वहीं, बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार से युवती की प्रेम प्रसंग की भनक जब युवती के परिजनों लगी तो आनन फानन में 21 मई को उसकी शादी करा दी गई. शादी के बाद भी युवक और युवती फोन के माध्यम से बात करते थे. शादी के कुछ दिन बाद युवती छह जून को अपने प्रेमी पिंटू कुमार के साथ फरार हो गई. भागने के बाद युवती के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद फिर से यह मामला तूल पकड़ लिया और काफी हंगामा भी हुआ. हालांकि दोनों पक्षों की ओर से इस मामले को सुलझाया भी गया था.

हालांकि, पिंटू के भाई ने बताया कि उसका भाई हिलसा थाना के खोरमपुर में रहकर पढ़ाई करता था, उसी इलाके से पिंटू का अपहरण किया गया. भाई की बेरहमी पिटाई कर बाजार में छोड़ दिया गया था. फोन के माध्यम से सूचना मिलने पर जख्मी भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, शनिवार को पटना ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. प्रेम प्रसंग में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. इस मामले में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. वहीं, प्रेमी और प्रेमिका दोनों आपस मे रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं.

सगाई से एक दिन पहले लड़की ने छोड़ा घर, शादीशुदा प्रेमी के पास पहुंची, फिर…

इस मामले को लेकर पीर बिगहा ओपी थानाध्यक्ष सुमंत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. प्रथम दृष्टया में प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. मामला को लेकर जांच की जा रही है. जल्द आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा. युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है. युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!