सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बिहार: चलती ट्रेन में एक यात्री की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप!

पटना डेस्क: पटना से चलकर भाया आरा होते हुए सासाराम आ रही एक पैसेंजर ट्रेन में रविवार की रात अपराधियों ने एक यात्री को गोली मारकर हत्या कर दी। रेल पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बने। घटना आरा सासाराम रेल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2023, 02:03 PM (20 फरवरी 2023) 220 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: पटना से चलकर भाया आरा होते हुए सासाराम आ रही एक पैसेंजर ट्रेन में रविवार की रात अपराधियों ने एक यात्री को गोली मारकर हत्या कर दी। रेल पुलिस को खुली चुनौती देते हुए अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बने। घटना आरा सासाराम रेल लाइन के नोखा स्टेशन के समीप की बताई जाती है। मृतक युवक की पहचान भोजपुर जिले के घाटनडिहरा गांव निवासी मदन प्रसाद के रूप में हुई है।‌

बिहार: पति के कपड़े नहीं देने पर पत्नी ने खोया आपा, लाठियों से पीट-पीटकर किया अधमरा!

वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट हरिनारायण राम ने बताया कि ट्रेन में घटी घटना के बाद फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा रेल पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच करते हुए अगली कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे के कारणों को फिलहाल स्पष्ट करना जल्दबाजी होगी।

हालांकि, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं रेल पुलिस द्वारा इस मामले में कुछ भी खुलासा किया जाएगा। वहीं इस हत्या से विचलित मृतक के परिजन भी कैमरे के सामने कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल पा रहे हैं। जिससे हत्या के पीछे साजिश का अंदेशा लगाना मुश्किल हो रहा है। जबकि 35 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन में हत्या के बाद जितनी मुंह उतनी बातें कही जा रही है। बता दें कि घटना उस वक्त घटी जब उक्त युवक अपने पत्नी सहित अन्य परिजनों के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए जा रहे थे। तभी कुछ अज्ञात अपराधी युवक को गोली मारकर आराम से निकल गए।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!