रविवार, 20 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

बड़ी ख़बर: बिहार में इन लोगों के खिलाफ लिया जाएगा एक्शन, EOU ने ईडी को भेजी लिस्ट

पटना डेस्क: बिहार में ईओयू ने राज्य के अंदर कुल 142 अपराधियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर संपत्ति जप्त करने के लिए एक प्रस्ताव आईडी को भेजा है। जिसके बाद अब बिहार में अवैध संपत्ति अर्जित करनेवाले अधिकारि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 अप्रैल 2023, 10:17 AM (14 अप्रैल 2023) 387 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में ईओयू ने राज्य के अंदर कुल 142 अपराधियों के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई कर संपत्ति जप्त करने के लिए एक प्रस्ताव आईडी को भेजा है। जिसके बाद अब बिहार में अवैध संपत्ति अर्जित करनेवाले अधिकारियों, अपराधियों, माफियाओं और नक्सलियों की अब खेर नहीं है। अब ऐसे लोगों को अवैध संपत्ति जब्त करने के लिए इसकी पूरी फेहरिस्त अपडेट करके ईडी को भेज दी गई है।

चिराग पासवान पर सांसद भाई प्रिंस राज का पर्सनल अटै’क, बोले- पेंडुलम हैं, इधर-उधर भटक रहा…

एक रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में 30 से अधिक नाम शराब माफियाओं या तस्करों के हैं। जबकि आधा दर्जन नाम दूसरे राज्यों से पकड़े गए शराब माफियाओं के हैं, जिन्हें दूसरे स्थानों से अरेस्ट किया गया है। इसके आलावा आय से अधिक संपत्ति मामले में पकड़े गए कुछ अधिकारी भी शामिल हैं। इन लोगों पर पहले ही राज्य की जांच एजेंसी ईओयू या विशेष निगरानी इकाई के स्तर से शिकंजा कसा जा चुका है।

बिहार की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने थाने में रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

बता दें, इन सूची में जिन कुख्यात शराब माफिया के नाम शामिल किया गया है। उसमें राज कुमार यादव, अनिरुद्ध सिंह, मो. एकरामुल, सुधीर कुमार मंडल, जुगनू ओझा, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, मनीश शाह, प्रदीप यादव, बसंत सिंह, पंकज राय, विक्रम यादव, कन्हैया कुमार, विक्रम यादव, अमरनाथ शाह, जितेंद्र राय समेत अन्य शामिल हैं। इसमें दूसरे राज्यों से पकड़े गये माफियाओं में त्रेता सवालिया सिंह, जीते ऊर्फ जितेंद्र, चंदन कुमार, रविंद्र बिंदर, विश्वजीत जैसे नाम शामिल हैं।

Dream 11 Jackpot: IPL ने बदली चौकीदार के बेटे की किस्मत, रातों-रात ड्रीम 11 में जीता 2 करोड़ रूपये

हालांकि, मुख्य रूप से सृजन घोटाला की नामजद अभियुक्त जयश्री ठाकुर (भागलपुर की तत्कालीन एडीएम), मो. यूनूस ( कैमूर के तत्कालीन प्रवर्तन अवर निरीक्षक), नक्सली प्रद्युमन शर्मा, डकैत जय प्रकाश मंडल, उग्रवादी डॉ. अरविंद कुमार, नक्सली रामायण राय, उग्रवादी संदीप यादव एवं मुसाफिर सहनी, शराब तस्कर किशोर यादव, बिल्डर अनिल कुमार सिंह, शराब कारोबारी मोहित जैन समेत अन्य कई प्रमुख नाम शामिल हैं।

Yogi Model: बिहार में भी होगा अपराधियों का एनकाउंटर! शुरू हुई Yogi Model बनाम नीतीश मॉडल की ‘लड़ाई’

हम आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में बीते दिन अतीक अहमद के बेटे का इनकाउंटर हुआ था। जिसके बाद अब बिहार में भी योगी मॉडल अपनाने की बात हो रही है। खुद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने दावा किया कि अगर बिहार में बीजेपी की सरकार बनती है, तो यहां पर भी अपराधियों का एनकाउंटर होगा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!