गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

भोजपुर: आवास योजना में राशि उगाही को लेकर गाॅवों में घमासान, आवास सहायकों के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा

चरपोखरी। प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त का भुगतान होने के साथ हीं राशि उगाही को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ हर गाॅवों में अलग-अलग बिचौलिए किस्म के लोगों की सहायता से आवास सहायक अपने लक्ष्य को प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 मई 2022, 05:34 PM IST (29 मई 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 04:45 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चरपोखरी। प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त का भुगतान होने के साथ हीं राशि उगाही को लेकर घमासान मचा हुआ है। एक तरफ हर गाॅवों में अलग-अलग बिचौलिए किस्म के लोगों की सहायता से आवास सहायक अपने लक्ष्य को पूरा करने को तत्पर है तो दूसरे तरफ पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि इस लूट के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने में लगे हैं। इस मामले को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और आवास सहायकों द्वारा एक दूसरे के खिलाफ जमकर खींचातानी देखने को मिल रहा है जिसमें मामला पुलिस थाना तक पहुंच गई है।(भोजपुर: आवास योजना में)

भोजपुर: बिहार में भोजपुरी के अश्लील गानों पर बैन लगाने की मांग जोर पकड़ते जा रहा है
आवास सहायकों एवं बिचौलियों द्वारा लाभुकों को डराने-धमकाने की जानकारी मिल रही है जिसमें दूसरे किस्त की राशि नहीं उपलब्ध कराने की धमकी दी जा रही है। बताया जाता है कि आवास योजना में चयनित लाभुकों के बैंक खाते में 40 हजार रूपए दिए गए हैं जिसमें से अभी 10 हजार रुपए कमीशन के रुप में लिया जा रहा है। अपात्र लाभुक तो पहले से तय राशि बिचौलियों को आसानी से दे दे रहे हैं लेकिन वास्तविक गरीब परिवार के पात्र लाभुकों को आवास कैंसिल करवाने और दूसरे किस्त की राशि पर रोक लगाने की धमकी दी जा रही है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया के वाटसऐप ग्रुपों में वार्ड सदस्यों द्वारा काफी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है जिसमें प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों पर भी उंगली उठाई जा रही है।(भोजपुर: आवास योजना में)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.