मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

भोजपुर: बड़कागांव पंचायत के 10 वार्ड सदस्यों ने इंदिरा आवास योजना में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप,  जिले के आला अधिकारियों समेत मुख्यमंत्री से जांच करने  का किया मांग

तरारी: प्रखंड के बड़कागांव पंचायत में 10 वार्ड सदस्यों ने इंदिरा आवास   योजना के चयन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन देकर जिलाधिकारी डीडीसी अनुमंडल पदाधिकारी और मुख्यमंत्री से जांच कर कार्रवाई करने की म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 मई 2022, 10:37 AM (26 मई 2022) 658 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

तरारी: प्रखंड के बड़कागांव पंचायत में 10 वार्ड सदस्यों ने इंदिरा आवास   योजना के चयन में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाते हुए लिखित आवेदन देकर जिलाधिकारी डीडीसी अनुमंडल पदाधिकारी और मुख्यमंत्री से जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है | वार्ड सदस्यों ने एक माह पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार जिज्ञासु को आवेदन देकर जांच करने कि मांग किया था | किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं होने पर वार्ड सदस्यों ने मुख्यमंत्री और जिले के आला अधिकारियों से जांच करने की गुहार लगाई है |(भोजपुर: बड़कागांव पंचायत के)

भोजपुर: प्रधानमंत्री सूक्ष्म कृषि सिंचाई योजना के प्रचार-प्रसार रथ रवाना
वार्ड सदस्यों ने अपने आवेदन में बतलाया कि भदसेरा गांव के दुर्गावती देवी पति अशोक सिंह को वित्तीय वर्ष 2015 -16 में इंदिरा आवास योजना का लाभ मिला था | इस लाभार्थी को फिर से प्रखंड कार्यालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2021- 22 में इंदिरा आवास योजना का लाभ देते हुए 80 हजार की राशि उनके खाते में डाल दिया गया | इस पंचायत में नाबालिग लड़कियों और सरकारी नौकरी पेशा वालों को भी इंदिरा आवास का लाभ दिया गया है जो नियम विरुद्ध है | वार्ड सदस्य विशाल कुमार विपिन कुमार सुनील कुमार कौशल्या देवी सुरेश कुमार अयोध्या राम संजय तिवारी रेशमी देवी सुधीर साह और कविता देवी ने कहां कि  इंदिरा आवास योजना के चयन में इंदिरा आवास सहायक से लेकर प्रखंड के अधिकारी तक सम्मिलित हैं |अगर जिले के आलाधिकारी पंचायत में इंदिरा आवास योजना की जांच करते हैं तो बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला उजागर हो सकता है |(भोजपुर: बड़कागांव पंचायत के)
कमोवेश ऐसा ही स्थिति प्रखंड के 19 पंचायत में देखने को मिल रही है | ग्रामीण जनता से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और वार्ड सदस्यों द्वारा समय-समय पर इंदिरा आवास योजना में बरती गई अनियमितता के खिलाफ आवाज को बुलंद किया जाता है | इंदिरा आवास योजना का प्रथम किस्त जारी होते ही दलालों और कर्मियों द्वारा लाभार्थियों से राशि वसूली का मामला कई बार  सोशल मीडिया से लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष शिकायतें दर्ज हुई पर प्रमाणित नहीं होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी | करथ तरारी इमादपुर समेत कई पंचायतों में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया गया है | वार्ड सदस्यों ने कहा कि अगर इंदिरा आवास योजना में की गई भ्रष्टाचार की जांच नहीं होती है तो हम लोग प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे |
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!