बुधवार, 4 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

महिला फुटबॉल मैच में बेगूसराय पहुंची फाइनल में, होगा मुंगेर से मुकाबला 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :-छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर जय महाकाल दल के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय महिला फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफइनल मैच शनिवार को दलसिंहसराय व बेगूसराय के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत पूर्व मुखिया सुमित भूषण

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 जनवरी 2023, 09:48 PM IST (28 जनवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 03:49 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :-छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर जय महाकाल दल के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय महिला फुटबाल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफइनल मैच शनिवार को दलसिंहसराय व बेगूसराय के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत पूर्व मुखिया सुमित भूषण चौधरी, दिलीप चौधरी, वार्ड पार्षद पवन कुमार, महाकाल दल के संस्थापक सोनू सिंह राजपूत, अध्यक्ष अजय वर्मा आदि ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए किया। खेल के शुरुआत सभी खिलाड़ियों, दर्शकों, आयोजन समिति के सदस्यों ने राष्ट्रगान गाते हुए किया। खेल के शुरूआती दौर से ही दोनों टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर हावी रही। वहीं दोनों टीम के गोलकीपर ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कोई भी बॉल को गोल पोस्ट के अंदर नहीं जाने दिया।(महिला फुटबॉल मैच में महिला फुटबॉल मैच में)

युवाओं ने पूजा पंडाल को दिया गया लाल किला का रूप

हाफ टाइम तक दोनो ही टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। हाफ टाइम के बाद बेगूसराय टीम की खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति को बदलते हुए दलसिंहसराय टीम के गोल पोस्ट पर लगातार प्रहार करती रही। 50वें मिनट में बेगूसराय टीम की दस नंबर जर्सी की खिलाड़ी शिवानी कुमारी ने बेतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक गोल किया, जो अंत तक क़ायम रहा। बेगूसराय ने एक गोल से दलसिंहसराय को हराते हुए फाइनल में पहुंची। रेफरी की भूमिका दिनेश कुमार,लाईनसमैन के रूप में तरुण कुमार व सन्नी कुमार, फोर्थ रेफरी की भूमिका राधे पासवान ने निभाई। मैच समाप्ति के बाद अतिथियों ने बेस्ट 22 का पुरस्कार बेगूसराय के शिवानी कुमारी के और बेस्ट 11 का पुरस्कार दलसिंहसराय के खिलाड़ी शबनम कुमारी को दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच मुंगेर व बेगूसराय के बीच खेला जाएगा। मौके पर महाकाल दल के मनीष वर्णवाल, अजित यादव,बब्लू यादव, देव ऋषि, सुभाष यादव, कैलाश कुमार राय, कुंदन ठाकुर, विवेक दत्त,नवल कुमार,रामू भगत,कौशिक कमल, हिमाद्री देवनाथ,मुकेश राय,श्रवण कुमार,प्रखर कर्ण सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष खेलप्रेमी दर्शक उपस्थित थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें