गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

बिहार में बड़ी बहन के लिए आई बारात..छोटी बनी दुल्हन, जयमाला में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा।

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन शादी दुल्हन की छोटी बहन से करनी पड़ी। शादी से पहले जयमाला के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दिया।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 मई 2023, 06:28 PM IST (4 मई 2023) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 04:07 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा, लेकिन शादी दुल्हन की छोटी बहन से करनी पड़ी। शादी से पहले जयमाला के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दिया। तभी दुल्हन की छोटी बहन छत पर चढ़ गई। कहा कि दीदी से शादी हुई तो कूद कर जान दे दूंगी। फिर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।

तीन बच्चों की मां ने थाने में 21 साल के युवक से रचाई शादी, पुलिसवाले बने बाराती

वहीं, पूरा मामला छपरा के मांझी थाना इलाके के भभौली गांव का है। गांव के पंडित शैलेश्वर मिश्रा ने बताया कि एक साल पहले छपरा शहर के बिनटोली निवासी जगमोहन महतो के पुत्र राजेश कुमार की शादी रिंकू कुमारी से तय हुई थी। इस बीच लड़के की बातचीत रिंकू की छोटी बहन पुतुल कुमारी से ज्यादा होने लगी। वह अपनी होने वाली साली को एग्जाम दिलाने भी ले गया। दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं, लेकिन दोनों लोग ही अपने दिल की बात परिवार वालों से नहीं कह सके।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

बता दें, मंगलवार की रात राजेश दुल्हन रिंकू कुमारी के घर बारात लेकर पहुंचा। लड़की के पिता रामू बिन ने दरवाजे पर बारातियों का स्वागत किया। बैंड-बाजे के साथ हंसी-खुशी द्वारपूजा की रस्म पूरी हुई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में जयमाला की रस्म पूरी की गई। कुछ देर बाद हंगामा मच गया। दुल्हन की छोटी बहन पुतुल कुमारी चुपके से छत पर चढ़ गई। छत से ही दूल्हे को मोबाइल से फोन करके धमकी दी कि मेरे साथ शादी नहीं करेंगे तो छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी।