रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

अरविंद अकेला कल्लू को सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में मिला सर्वश्रेष्ठ नायक का सम्मान, पुरुस्कार से बढ़ता है कलाकरों का मनोबल-कल्लू

पटना| सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2022 में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू को साल 2021 में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड उनकी फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के लिए मिला है,

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 अप्रैल 2022, 01:05 PM IST (5 अप्रैल 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 09:48 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2022 में युवा दिलों की धड़कन अरविंद अकेला कल्लू को साल 2021 में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला। उन्हें यह अवार्ड उनकी फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ के लिए मिला है, जिसे पाकर वे बेहद खुश हैं। और इस खुशी का इजहार उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है। (अरविंद अकेला कल्लू को)

अरविंद अकेला कल्लू को
अरविंद अकेला कल्लू

कल्लू ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलने के बाद अपने फेसबुक पेज से लिखा है कि कहा जाता हैं सब्र का फल मीठा होता हैं और पुरुस्कार हमेशा कलाकार का मनोबल बढ़ाता हैं। अपने अभिनय जीवन के 11 साल गुजारने के बाद मुझे कल रात फ़िल्म प्यार तो होना ही था के लिए “सर्वश्रेष्ठ नायक 2021″का आवर्ड मिला।

अरविंद अकेला कल्लू
अरविंद अकेला कल्लू

कल्लू ने यह अवार्ड अपने पिता को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि ये आवर्ड मेरे पिता के उस संघर्ष को समर्पित करता हूँ, जिसके कारण आज मैं हूँ। मेरे साथ मेरी फिल्म को 12 अवार्ड मिलने पर मेरी खुशी को दोगुना कर दिया। पूरी टीम को बधाई हमारी मेहनत रंग लाई। उन तमाम निर्माताओं और निर्देशकों का आभारी हूँ जिनके कारण मेरी अभिनय यात्रा सतत चलती रही और आगे उनका प्यार और आशीर्वाद बना रहें।

Read Also: कुलदीप सिंह राठौर बने कृषि मंत्री तोमर के ओएसडी

कल्लू ने कहा कि मैं निर्देशक प्रमोद शास्त्री का आभारी हूँ जिहोने मुझे अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया।जिनके कारण मुझे ये सुखद अनुभूति हुई। मेरे तमाम दर्शकों को दिल से प्रणाम अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखें। कल्लू आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उनका एक अलग फैन बेस है, जो उन्हें खूब प्यार करता है। उनके गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आते हैं। यही वजह है कि वे युवाओं के दिलो पर राज करते हैं।।