गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

खेल और पढ़ाई में सामंजस्य बिठाकर आगे बढ़ें जिले के खिलाड़ी

बेगूसराय: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेगूसराय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता दक्ष का आयोजन प्रारंभ किया गया। आयोजन के पहले दिन कल्याण केंद्र,रिफाइनरी में अंडर -14,17 तथा 19 आयुवर्ग (बालक /बालिका) के ताइक्वांडो , रिफायनरी ट

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जनवरी 2023, 06:21 PM IST (23 जनवरी 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:30 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेगूसराय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता दक्ष का आयोजन प्रारंभ किया गया। आयोजन के पहले दिन कल्याण केंद्र,रिफाइनरी में अंडर -14,17 तथा 19 आयुवर्ग (बालक /बालिका) के ताइक्वांडो , रिफायनरी टाउनशिप स्टेडियम में हैंडबॉल, श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम में कराटे खेल का आयोजन किया गया। वहीं बीपी उच्च विद्यालय के मैदान में क्रिकेट (बालक) अंडर-14 का ट्रायल आयोजित किया गया। कल्याण केंद्र बरौनी रिफाइनरी में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निदेशक आर.के झा ने कहा कि बच्चे खेल और पढ़ाई में सामंजस्य स्थापित कर आगे बढ़े तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी।(खेल और पढ़ाई में  खेल और पढ़ाई में )

सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

खेल में कैरियर बनाने के बहुत सारे अवसर खिलाड़ियों को मिल रहे हैं। जरूरत है अनुशासन, धैर्य तथा लक्ष्य निर्धारित कर खेलने की। वर्तमान समय में खिलाड़ियों के लिए खेलों के क्षेत्र में बहुत सारी संभावनाएं उपलब्ध हैं। वे खिलाड़ी, कोच के अलावे अन्य रूपों में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। उन्होंने आयोजन में भाग ले रहे बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और साथ ही कहा कि बरौनी रिफाइनरी जिले में खेल खिलाड़ियों के विकास हेतु हमेशा से कृत संकल्पित है। इस अवसर सीजीएम बरौनी रिफाइनरी प्रशांत कुमार राउत,जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन,कल्याण केन्द्र के सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल,उपाध्यक्ष बागीश आनंद,बीटीएमयू उपाध्यक्ष संजीत कुमार, ताइक्वांडो जिला सचिव नंदू कुमार जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार,रवि कुमार,सपन कुमार, रेफरी मणिकांत, नीरज कुमार, मो फुरकान,अनिल तांती मौजूद थे। 

श्री कृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई हैंडबॉल प्रतियोगिता

श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम बेगूसराय में कराटे तथा बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता अनीश कुमार प्रभाकर कुमार,एवम उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार ने कहा कि आज से विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है, जो 31 जनवरी तक चलेगा। 26 एवं 27 जनवरी को कोई प्रतियोगिता नहीं रखी गई है। इस आयोजन में कुल 20 खेलों के लगभग 3000 बच्चे अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया जाएगा। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की एवं बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता अनीश कुमार ने कहा कि खेलों में अद्भुत क्षमता होती है है जो आपसी भाईचारा, अनुशासन एवम धैर्य के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। वर्तमान समय में खेलों का महत्व बढ़ गया है आज खेलों में भी खिलाड़ी कैरियर बना रहे हैं।

वरीय उप समाहर्ता प्रभाकर कुमार ने कहा कि बेगूसराय की धरती खेलों के क्षेत्र में उर्वर रही है। यहां के सैकड़ों खिलाड़ी खेल के दम पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। कराटे के आयोजन में कराटे संघ के जिला सचिव गोविंद कुमार झा, सदस्य जीवेश कुमार, मो. अफजल अली,शारीरिक शिक्षक अजीत कुमार,सोनू कुमार एवं उनकी टीम का प्रशंसनीय योगदान रहा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.