रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

अंकुश राजा और काजल राघवानी की रोमांटिक फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ का ट्रेलर हुआ वायरल

पटना: सूरज शाह प्रोडक्शन के बैनर से निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. वायरल स्टार अंकुश राजा और सुपर हॉट काजल राघवानी स्टारर इस फ़िल्म का ट्रेलर मार्श मेलोडी भोजपुरी यूट्यूब चैनल से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 मई 2022, 12:32 PM IST (13 मई 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 01:28 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: सूरज शाह प्रोडक्शन के बैनर से निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ का धमाकेदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. वायरल स्टार अंकुश राजा और सुपर हॉट काजल राघवानी स्टारर इस फ़िल्म का ट्रेलर मार्श मेलोडी भोजपुरी यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ, जो अब तेजी से वायरल भी होने लगा है. फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ रोमांस और एक्शन से भरपूर फ़िल्म है, जिसका निर्देशन सूरज साह ने किया है. वही इस फ़िल्म के निर्माता भी हैं.

लिंक : https://youtu.be/gGEsJODtRWE

बात करें फ़िल्म के ट्रेलर की तो इसमें कहानी के अलग अलग मजेदार शेड्स नज़र आये हैं. ट्रेलर में काजल राघवानी की अदाकारी फिर से धमाल मचा रही है। अंकुश राजा के साथ उनकी केमेस्ट्री लोगों को बेहद पसंद आने वाली है. आपको याद होगा कि निर्देशक सूरज साह ने ही सुपर हिट फिल्म दीवानापन में काजल राघवानी की जोड़ी खेसारीलाल यादव के साथ लगाई थी, जिसके बाद दोनों को खूब सफलता मिली थी. अब सूरज साह ने ही काजल को अंकुश राजा के साथ लाया, जो ट्रेलर के हिसाब से बेहद सफल भी नज़र आ रही हैं. वहीं, वर्सटाइल एक्टर देव सिंह ने फ़िल्म को और भी मजेदार बना दिया है. बात करें फ़िल्म के गीत संगीत की, तो फ़िल्म का म्यूजिकल एपियरेंस इसे और भी खास बनाता है. ट्रेलर में फ़िल्म के बेहद प्यारे – प्यारे गाने नज़र आये तो एक्शन भी भरपूर है. लेकिन सबसे खास फ़िल्म का क्लाइमेक्स है, जो आपको फ़िल्म देखने के लिए प्रेरित करता है.(अंकुश राजा और काजल)

Read Also: नल जल योजना के तोते उड़े हैं और पदाधिकारी महोदय को निर्धारित शुल्क चाहिए

फिल्म ‘तू मेरी मोहब्बत है’ बेहद साफ सुथरी बनी है. एक सार्थक कमर्सिअल फ़िल्म की सभी कसौटी पर खड़ा उतरने वाली है यह फ़िल्म. इसकी शूटिंग यूपी में की गई है. फ़िल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल शाह, कुंवर कश्यप हैं. एसोसिएट डायरेक्टर संतोष पाल हैं. डीओपी हितेश बेलदार, लेखक मनोज के कुशवाहा, संगीतकार अविनाश झा घुंघरू, गीतकार बोस रामपुरी, रजनी रंगीला, अजय बच्चन, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, एक्शन मास्टर श्रवण कुमार हैं. फिल्म के स्टार कास्ट अंकुश राजा, काजल राघवानी, अमृता पांडेय, देव सिंह, आनन्द मोहन, ज़फर खान, संजय वर्मा, परितोष कुमार, प्रदीप शर्मा, शिव दयाल गिरी, दीपक श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, रागिनी राय, रिंकू यादव, जुबैर शाह, मिलन मन्जोषी, कुँवर कश्यप, आशुतोष मिश्रा, मैन चौबे हैं.