मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

मुस्लिम युवक संग लव मैरिज से नाराज पिता ने जिंदा बेटी को ही ओढ़ाया कफन, बोले एम-‘हमारे लिए मर गई यह…’,

पटना डेस्क: मुस्लिम युवक के साथ प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को ही कफन और माला ओढ़ा दिया. दरअसल, मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक युवती ने घर से भागकर मुस्लिम युवक के साथ प्रेम विवाह किया. बिहार: घर में आने वाली थी बेटी की बार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 जून 2023, 09:11 AM (27 जून 2023) 260 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: मुस्लिम युवक के साथ प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपनी जिंदा बेटी को ही कफन और माला ओढ़ा दिया. दरअसल, मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक युवती ने घर से भागकर मुस्लिम युवक के साथ प्रेम विवाह किया.

बिहार: घर में आने वाली थी बेटी की बारात, दूसरी ओर घर से निकली दो बेटों की अर्थी

इस दौरान उसके घरवाले उसे ढूंढ़ते रहे, लेकिन वह नहीं मिली. करीब डेढ़ साल बाद वह अपने वकील के साथ थाने पहुंची और शादी का पेपर दिखाया. इसके बाद पुलिस ने उसके घरवालों को खबर दी और उन्हें थाने बुलाया गया. थाने पहुंचे घरवालों ने उस पर विवाह तोड़कर वापस घर लौटने का दबाव बनाया. जब वह नहीं मानी तो नाराज परिजनों ने थाने में ही युवती को कफन ओढ़ाकर माला पहना दी.

वहीं, घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस इस दौरान वीडियो में उसके घरवालों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कि इसने मुस्लिम युवक से लव मैरिज कर लिया है, इसलिए आज से यह हमारे लिए मर गई है. मामला मंदसौर के नाहरगढ़ थाने का है.

बता दें, युवती के पिता ने बताया कि, ‘मेरी लड़की कॉलेज में पढ़ती थी. करीब डेढ़ साल पहले वह कॉलेज जाते वक्त बस स्टैंड से लापता हो गई. हमें पता नहीं चला कि वह कहां गई, किसके साथ गई या फिर उसका अपहरण हो गया. इसके बाद मैंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. फिर करीब डेढ़ साल बाद वह अचानक थाने में अपने वकील के साथ पहुंची और दस्तावेज दिखाए. उसका फैसला न तो मुझे मंजूर है और न ही समाज को. मैंने अपनी बेटी को मरा मानते हुए उसको कफन पहनाकर अंतिम विदाई दे दी है.’

OMG: शादी के बाद दूल्‍हे को तलवा’र दिखाकर दुल्‍हन को ले गया ‘प्रेमी’, फिर….

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम दोस्त से शादी के बाद लड़की मुंबई चली गई थी. नाहरगढ़ थाने में वह अपने वकील के साथ पहुंची. यहां उसने अपनी शादी के कागजात दिखाए. इसके बाद युवती के पिता को बुलवाया गया. पहले तो पिता ने बेटी से बंधन तोड़कर घर लौट आने की गुहार लगाई. जब बेटी नहीं मानी तो उन्होंने उसे कफन और माला पहनाकर रिश्ता हमेशा के लिए तोड़ लिया.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!