सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

ओबरा में विषपान घटना  के बाद महिला के परिजन का आया बयान,कहा बेटी होने के कारण दिया जहर

औरंगाबाद: ओबरा में मो. रुस्तम की पत्नी सितारा परवीन और उनके दो बच्चियों एवं एक पांच माह की गर्भस्थ बच्ची की मौत के बाद मायके वालों का बयान आया है।जिसमे सितारा परवीन की सास, ननद एवं शौहर पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। मृतका के रिश्त

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 सितंबर 2023, 04:07 PM (13 सितंबर 2023) 585 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद: ओबरा में मो. रुस्तम की पत्नी सितारा परवीन और उनके दो बच्चियों एवं एक पांच माह की गर्भस्थ बच्ची की मौत के बाद मायके वालों का बयान आया है।जिसमे सितारा परवीन की सास, ननद एवं शौहर पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। मृतका के रिश्तेदार मो. शैक ने  पोस्टमार्टम के दौरान बुधवार को बताया कि दहेज के लिए ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था और सितारा की दो बच्ची होने से परिवार वाले खुश नही थे।
उन्होंने बताया कि सितारा परवीन जब गर्भवती हुई तो उसके शौहर ने उसका अल्ट्रासाउंड कराया और चिकित्सक को कुछ पैसा देकर पता किया कि गर्भ में पलने वाला बच्चा लड़का है या लड़की।जब सितारा के शौहर को अपनी पत्नी के पेट में पल रहे बच्चे के लड़की होने की जानकारी मिली तो वह काफी परेशान हो उठा और एक प्लानिंग के तहत मंगलवार के अपराह्न 3 बजे उसे और उसकी बच्चियों को जहर खिला दिया। गौरतलब है कि सितारा के जहर सेवन के मामले में उसके ससुर ने बताया था कि उनकी बहू बेटे को बाहर कमाने के लिए नहीं जाने देना चाहती थी।इधर रुस्तम ने भी ऐसा ही कुछ बयां दिया था।

राजधानी रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की मनाई गई 21 वीं बरसी, रेल कर्मचारियों ने की पटरी की पूजा 

हालांकि सितारा परवीन की मौत से पहले उसका एक वीडियो बयान बुधवार को सामने आया है। जिसमे उसने इस बात को स्वीकार किया है कि उसके पति उसे छोड़कर चले गए और वह नहीं आते। सितारा ने अपने देवर राकिब को कहा कि वह उसकी बात को रिकॉर्ड करे।देवर ने कहा कि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं।सही सही बताइए। उसने कहा कि वह जहर घर से लाई थी और नादानी में उसका सेवन कर लिया।महिला ने यह भी बताया कि हमे कुछ भी हो जाए, हम मर भी जाएं,इसका जिम्मेवार हम खुद है। मेरा ससुराल वाला कोई भी नही, न ननद, न देवर, न सास न ससुर, न मेरा शौहर।उसने उक्त विडियो में यह भी बताया है कि मेरा सब कुछ अच्छा है।फिलहाल अब इस मामले में पुलिस क्या कदम उठाती है।यह देखना बाकी है क्या सितारा के ससुराल वाले सही है या उसके मायके वाले या फिर पुलिस सितारा के मृत्यु पूर्व आए बयान को ही केस का अहम एविडेंस मानेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!