शनिवार, 7 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

मंडप में फेरे लेने के बाद दूल्हे के साथ परीक्षा देने पहुंची नई नवेली दुल्हन!

पटना डेस्क: आजकल महिलाओं के बीच पढ़ाई को लेकर जो जागरूकता बढ़ रही है। उसकी तारीफ करनी चाहिए एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर किसी को खुशी हो रही है। यहां शादी के बंधन में बंधने के बाद एक लड़की परीक्षा देने के लिए महाविद्या

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मई 2023, 08:35 PM IST (15 मई 2023) अपडेट: 23 अक्टूबर 2026, 07:24 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: आजकल महिलाओं के बीच पढ़ाई को लेकर जो जागरूकता बढ़ रही है। उसकी तारीफ करनी चाहिए एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर किसी को खुशी हो रही है। यहां शादी के बंधन में बंधने के बाद एक लड़की परीक्षा देने के लिए महाविद्यालय पहुंची थी। जिसके बाद वहां की प्राचार्य ने उस महिला का जमकर स्वागत किया और उसे उपहार भी दिया।

Mocha Toofan: बिहार के इन जिलों में होगी भारी बारिश! मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी!

एक रिपोर्ट के अनुसार अजनर थानाक्षेत्र के गांव पुरवा पनवाड़ी निवासी बाबूलाल की बेटी प्रेमा उर्फ प्रीति बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। रविवार को प्रेमा की बारात पहुंची। प्रेमा की बारात मुस्करा हमीरपुर से आई थी। बारात में जयमाला आदि के बाद सोमवार को सुबह दुल्हन ने सात फेरे लिए और राजनीति विज्ञान का पेपर होने के कारण दुल्हन ने परीक्षा न छोड़ने का निर्णय लिया।

शादी में दूल्हे ने मांगा मोटरसाइकिल तो ससुर ने सबके सामने चप्पलों से पीटा! देखिए वायरल वीडियो

वहीं, परिजनों ने बारातियों से दुल्हन की इच्छा को बताया तो दूल्हा गौतम परीक्षा के बाद विदाई के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद हाथों में मेंहदी और सोलह श्रंगार किए प्रेमा महाविद्यालय पहुंची और परीक्षा दी। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय श्रीनगर के प्राचार्य विश्वनाथ राघव ने प्रेमा का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि शादी के साथ परीक्षा देकर प्रेमा ने दोहरी जिम्मेदारी निभाने का काम किया है। छात्रा ने कहा कि आगे के पेपर भी वह देने के लिए आएगी। शादी के लिए वह परीक्षा नहीं छोड़ सकती।