सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

शादी के बाद पति अपनी पत्नी को दिखाने ले गया फिल्म्स, फिर इंटरवल में फरार हो गई दुल्हन

पटना डेस्क: एक सिनेमाघर से नई नवेली दुल्हन के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। शादी के महज 7 दिन बाद एक शख्स अपनी दुल्हन को सिनेमा दिखाने हॉल में ले गया था। लेकिन इंटरवल के दौरान जब वह खाने-पीने का सामान लेने गया तो पत्नी वहां से फरार हो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जुलाई 2023, 01:15 PM (5 जुलाई 2023) 276 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक सिनेमाघर से नई नवेली दुल्हन के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। शादी के महज 7 दिन बाद एक शख्स अपनी दुल्हन को सिनेमा दिखाने हॉल में ले गया था। लेकिन इंटरवल के दौरान जब वह खाने-पीने का सामान लेने गया तो पत्नी वहां से फरार हो गई।

बिहार: दारोगा ने गर्लफ्रेंड से थाने में रचाई शादी, पुलिसकर्मियों ने दुल्हन और दूल्हे को सजाया

वहीं, रींगस सीकर निवासी 33 साल के एक युवकक ने आदर्श नगर थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 25 जून को उसकी शादी शाहपुरा की एक युवती से हुई थी। 7 दिन बाद वह पत्नी को जयुपर के पिंक स्क्वॉयर मॉल में घुमाने ले गए। यहां घूमने-फिरने के बाद वह मूवी देखने गए। दोपहर के शो में करीब डेढ़ बजे इंटरवल हुआ। इस तरह वह कुछ सामान लेने बाहर निकला।

बिहार: जीजा ने साले को बंधक बनाकर बहन से जबरन कराई शादी, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बता दें, शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह वापस आया तो पत्नी अपनी सीट पर नहीं थी। उसने पहले सिनेमाघर में और फिर बाहर निकलकर तलाश की। लेकिन दुल्हन नहीं मिली। फिर हुलिया बताया तो कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने टैंपों में बैठते हुए देखा। उसने बस स्टैंड जाकर भी पत्नी की तलाश की। लेकिन जब वहां भी नहीं मिली तो आदर्श नगर थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। इधर दुल्हन अपने मायके शाहपुरा पहुंच गई। उसने शाहपुरा थाने में जाकर पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से पति को छोड़कर आई है। उसने कहा कि वह शादी से खुश नहीं है।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!