सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

यौनशोषण एवं धारदार हथियार से घायल करने का लगाया आरोप

बेगूसराय: बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव में एक युवती के साथ यौनशोषण एवं धारदार हथियार से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता सिरसी गांव निवासी मोहम्मद फहीम की 19 वर्षीया पुत्री हसीना खातून ने शुक्रवार को एसीजेएम कोर्ट मंझौल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 मई 2022, 05:59 AM (8 मई 2022) 466 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेगूसराय: बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव में एक युवती के साथ यौनशोषण एवं धारदार हथियार से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता सिरसी गांव निवासी मोहम्मद फहीम की 19 वर्षीया पुत्री हसीना खातून ने शुक्रवार को एसीजेएम कोर्ट मंझौल में अपने ही ग्रामीण मोहम्मद बबलू के विरुद्ध परिवाद पत्र दायर किया है।पीड़िता ने न्यायालय में परिवाद पत्र दायर करने के बाद स्थानीय थाना से भी न्याय की गुहार लगायी है।उसने पुलिस को बताया है कि विगत 30 अप्रैल को रात्रि लगभग 11 बजे में जब वह घर में सोई हुई थी, तभी आरोपी दीवार फांदकर घर में घुस गया तथा यौनशोषण एवं धारदार हथियार से वार करने का प्रयास किया।चीखने चिल्लाने पर कमर से चाकू निकालकर सिर पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.
बताते चले कि पूर्व में भी आरोपी मोहम्मद बबलू के द्वारा पीड़िता के द्वारा गत 19 अप्रैल की सुबह 5 बजे में शौच करने के दौरान खेत में यौन शोषण का प्रयास के आरोप में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या- 59 सी/22 दर्ज करायी गयी थी. यह मामला न्यायिक दंडाधिकारी द्वितीय श्रेणी विनीत कुमार के न्यायालय में विचाराधीन है।पीड़िता ने बताया कि गत एक मई को खोदावन्दपुर थाना में घटना की सूचना दी, परंतु उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के बाद न्यायालय में परिवाद पत्र दायर की हूँ।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!