शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

पॉलिटिक्स का शिकार हुई महिला, चेयरमैन पद OBC होने पर पिछड़ी जाति की युवती से की शादी, फिर…

पटना डेस्क: एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। नगर पंचायत शेरगढ़ का अध्यक्ष (चेयरमैन) पद की सीट ओबीसी (पिछड़ी जाति) के लिए आरक्षित होने पर एक सामान्य जाति के परिवार ने अपने पुत्र की शादी पिछड़ी जाति की युवती से शादी कराई थी.     &

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मई 2023, 06:33 PM IST (23 मई 2023) अपडेट: 30 अक्टूबर 2026, 10:36 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। नगर पंचायत शेरगढ़ का अध्यक्ष (चेयरमैन) पद की सीट ओबीसी (पिछड़ी जाति) के लिए आरक्षित होने पर एक सामान्य जाति के परिवार ने अपने पुत्र की शादी पिछड़ी जाति की युवती से शादी कराई थी.

नमन को शरहद पार रहने वाली शहलीन से हुआ प्यार, कई मुश्किलों का सामना करते हुए रचाई शादी!

हालांकि, वह दो चुनाव हार गई. इससे खफा ससुराल वालों ने दूसरी बार चुनाव हारने पर नाराजगी जताई। दोनों में कहासुनी हो गई। नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर जान से मारने की कोशिश की और जाति सूचक गलियां देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ससुर, सास समेत 7 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार: युवक से शादी रचाने के लिए लड़की तमिलनाडू से पहुंची बिहार, फिर…..

बता दें, नगर पंचायत शेरगढ़ का चेयरमैन बनने के लिए शकील खां काफी समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। मगर, इस सीट का आरक्षण निकाय चुनाव 2017 में अचानक बदल गया। जिसके चलते सामान्य जाति के शकील खां के परिवार को बड़ा झटका लगा। उन्होंने अपने पुत्र नवाब हसन खां की शादी नगर पंचायत शेरगढ़ के वार्ड 5 निवासी पिछड़ी जाति की हिना फरीदी से 2017 नगर निकाय चुनाव से 15 दिन पहले कर दी। मगर, वह चुनाव हार गई. इसके बाद रिश्तों में कड़वाहट आ गई। उसके पति की 3 वर्ष पूर्व हत्या हो गई. ससुराल वालों ने परेशान किया, जिसके चलते वह 4 वर्षीय पुत्री के साथ मायके आकर रहने लगी।