गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

एक विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मीडिया दर्शन/कार्यालय। जिले में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रोहतास जिले के सुर्यपूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरिया गांव की बताई जाती है। जहां घटना के बाद पारिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 सितंबर 2023, 09:51 PM IST (22 सितंबर 2023) अपडेट: 3 नवंबर 2026, 06:03 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/कार्यालय। जिले में बेखौफ अपराधियों ने गुरुवार की रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना रोहतास जिले के सुर्यपूरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डबरिया गांव की बताई जाती है। जहां घटना के बाद पारिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संदर्भ में समाजसेवी सुनील पांडेय ने बताया कि स्वर्गीय संतोष साह की पत्नी मुन्नी देवी गुरुवार रात घर से बाहर अपने मवेशियों को बांध रही थी तभी अज्ञात अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गए। हालांकि गोली चलने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुन्नी देवी की मौत हो गई है जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सूर्यपुरा थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है तथा घटना को लेकर हर पहलुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

नए संसद में हुए विशेष चर्चा के दौरान औरंगाबाद सांसद ने गिनाई भाजपा  सरकार की उपलब्धि, चंद्रयान – 3 के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई 

इधर 40 वर्षीय मुन्नी देवी की हत्या के बाद लोगों में चर्चा है कि आखिर अपराधियों ने एक विधवा महिला की हत्या क्यों कि? उसकी किसी से क्या दुश्मनी थी? जबकि मामले में सूर्यपुरा थानाध्यक्ष प्रिया कुमारी ने बताया कि ग्राम देवरिया में अपराधकर्मी द्वारा एक महिला उर्मिला कुंअर की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। अभी तक आवेदन नहीं मिला है लेकिन इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि रोहतास जिले में इन दिनों अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता दिखाई दे रहा है। बेखौफ अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे हैं। अपराधियों तक रोहतास पुलिस के हाथ नहीं पहुंचने से उनका मनोबल भी बढ़ता जा रहा है। जिससे आए दिन अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।