शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

नाबालिग छात्र से मारपीट कर जबर्दस्ती धार्मिक नारा लगवाने के मामले में एक छात्र गिरफ्तार

मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर): कैमूर जिले में एक स्कूली नाबालिग छात्र को मारपीट कर जबर्दस्ती धार्मिक नारा लगवाने का शुक्रवार को वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है,

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 अगस्त 2023, 09:17 PM IST (19 अगस्त 2023) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 03:12 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन भभुआ(कैमूर): कैमूर जिले में एक स्कूली नाबालिग छात्र को मारपीट कर जबर्दस्ती धार्मिक नारा लगवाने का शुक्रवार को वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद कैमूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को एक नाबालिग छात्र को गिरफ्तार कर लिया है, तथा अन्य युवकों व आरोपियों की तलाश में जुट गई है, पुलिस ने जाँच के क्रम में 3 नाबालिक युवक व एक अन्य युवक कुल 4 की पहचान कर लिया है, घटना के बाद लगातर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई, और घटना स्थल तथा छात्र के विद्यालय संत लॉरेंट स्कूल में पहुंच कर मामले की जाँच किया तथा विद्यालय के शिक्षकों संबंधित छात्रों से पूछताछ किया।

क्या है मामला

चैनपुर के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी पूर्व मुखिया अख्तर परवेज उर्फ पडडू जिनका बेटा भभुआ में रहकर पढ़ाई करता है,जिसको कुछ असामाजिक शरारती तत्वों के द्वारा मारपीट कर जबर्दस्ती धार्मिक नारा लगवाते दिख रहे हैं।

निकाली गई ध्वज यात्रा,देश भक्ति की ओतप्रोत भाव में सराबोर दिखे युवा।

इस संबंध में छात्र के पिता चैनपुर के पूर्व मुखिया अख्तर परवेज उर्फ पडडू के द्वारा बताया गया कि 19 जुलाई को उनका बेटा भभुआ के अखलासपुर में स्थित संत लॉरेंट स्कूल में पढ़ने गया था तभी कुछ युवकों ने उसे मारपीट कर धार्मिक नारा लगवाया था, उनकी तबियत खराब होने पर लड़के ने घर मे किसी को घटना की जानकारी नही दिया, लेकिन शिकायत वह अपने प्रिंसिपल से किया था, लेकिन जब शुक्रवार को वीडियो वायरल हुए तब पता चला कि वायरल वीडियो उनके बेटे का है। जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराया, उनके बेटे ने तीनों युवकों का फ़ोटो अपने पास रखा था।

गिरफ्तार युवक ने मामले को बताया सही

गिरफ्तार नाबालिक आरोपी ने पुलिस को कई अहम जानकारी दिया,जिसने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने पर 4 युवकों ने उसे हैप्पी मॉडल स्कूल के पास स्थित ग्लोरियस स्कूल के पीछे ले जाकर मारपीट किया तथा धार्मिक नारा लगवाया गया। वहीं गिरफ्तार युवक अपने को निर्दोष बताया।

चकाई को चंडीगढ़ बनाने की दिशा में मंत्री सुमित कुमार सिंह की बड़ी पहल

वीडियो बनाकर खुद किया वायरल

बताया जाता है कि युवकों ने मारपीट कर खुद वीडियो बनाया था और बाद में उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर खुद वायरल कर दिया, देखते ही देखते वीडियो जिले भर में फैल गया।

घटना के बाद अलग अलग स्कूल में हुआ नामांकन

बताया जाता है कि घटना के बाद गिरफ्तार एक युवक डीएवी जददुपुर में नामांकन करा लिया तो वहीं दो युवक श्रीमती उदासी देवी का छात्र है।

बोले डीएसपी

घटना के संबंध में शनिवार को अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी भभुआ शिवशंकर कुमार ने बताया कि एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें शरारती तत्व नाबालिक युवकों के द्वारा जबरदस्ती धार्मिक नारे लगवाए जा रहे थे और माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी, जिसकी जांच की गई तो पता चला कि वीडियो भभुआ थाना क्षेत्र के किसी स्कूल के कैम्पस के पास का है जिसके बाद भभुआ थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जांच में पता चला कि वीडियो पुराना है जिसमें छात्रों के बीच आपसी विवाद और लड़ाई में मारपीट का वीडियो वायरल किया गया मामले में कुल तीन नाबालिक शामिल है एवं एक अन्य आरोपी शामिल है उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भभुआ का माहौल सौहार्दपूर्ण बेहतर है, सोशल मीडिया पर किसी भी व्यक्ति के नाम से फर्जी आईडी और प्रोफाइल बनाकर गलत कार्य करने पर भी जांच में पकड़े जाएंगे जिन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी इसलिए ऐसे मामलों में सावधान रहें।

विद्या के मंदिर में छात्रों के शरारत हैरान करने वाला

कहा जाता है कि विद्या से समाज को सुधार और एक अच्छे समाज का विकास किया जा सकता है, विद्यालय में मानवता का संदेश देकर अच्छा नागरिक बनाने के लिए माता पिता अपने बच्चों को हजारों खर्च कर विद्यालयों में अच्छी शिक्षा दिलाते हैं, लेकिन जब विद्यालय के बच्चे ही विद्यालय में धार्मिक कट्टरता और इंसान को इंसान से घृणा करना सीख रहे हैं तो आगे की पीढ़ी का क्या होगा? तथा इसमे विद्यालय की क्या जिम्मेवारी होगी? यह सोचनीय विषय है, जिसपर अभिभावकों में चिंता दिख रही है।