मंगलवार, 22 सितंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

सगाई से एक दिन पहले लड़की ने छोड़ा घर, शादीशुदा प्रेमी के पास पहुंची, फिर…

पटना डेस्क: एक बार फिर से प्यार की नई कहानी आई है. यहां 26 साल की एक लड़की ने अपनी सगाई की तारीख से एक दिन पहले घर छोड़ दिया.लड़की अपने साथ केवल लड्डू गोपाल (Laddu gopal) को लेकर घर से निकल गई. उसके बाद वह अपने शादीशुदा प्रेमी के पास पहुंच

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 जून 2023, 07:09 AM (24 जून 2023) 266 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक बार फिर से प्यार की नई कहानी आई है. यहां 26 साल की एक लड़की ने अपनी सगाई की तारीख से एक दिन पहले घर छोड़ दिया.लड़की अपने साथ केवल लड्डू गोपाल (Laddu gopal) को लेकर घर से निकल गई. उसके बाद वह अपने शादीशुदा प्रेमी के पास पहुंच गई और लिव इन में रहने लग गई. लड़की के परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने दोनों को धमकी दी. इस पर यह प्रेमी जोड़ा सुरक्षा की गुहार लेकर पुलिस की शरण में पहुंचा.

बिहार में दो पत्नियों के बीच बटा पति, महीने के 10-10 दिन पहली व दूसरी पत्नी के साथ रहेगा!

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चूरू और सीकर जिले से जुड़ा हुआ है. चूरू से सटे सीकर जिले के डूंगरवास गांव की संजू प्रजापत का हाल ही में रिश्ता तय हुआ था और सगाई की रस्म होनी थी. लेकिन संजू यह शादी नहीं करना चाहती थी. संजू चूरू जिले के 27 वर्षीय कृष्ण शर्मा से प्यार करती है. कृष्ण शर्मा शादीशुदा है. लेकिन कृष्णा और उसकी पत्नी के बीच अनबन रहती है. लिहाजा कृष्णा की पत्नी अपने पीहर में रह रही है.

वहीं, संजू प्रजापत ने बताया कि वह अपनी मर्जी से सालासर के कृष्ण शर्मा के साथ आई है. वह अपने घर से केवल लड्डू गोपाल को लेकर आई है. उन्हें वह हमेशा अपने साथ ही रखेगी. कृष्ण शर्मा ने बताया की उसकी शादी 6 साल पहले हुई थी. लेकिन पत्नी के दुर्व्यवहार की वजह से उन दोनों में दूरियां बढ़ गई. पत्नी अपने पीहर में रह रही है. संजू प्रजापत ने बताया कि कृष्ण के उसकी मुलाकात 5 साल पहले उस वक्त हुई थी जब वह अपने दोस्तों के साथ सालासर बालाजी मंदिर आई थी.

कृष्ण भक्ति से नाराज शौहर ने शहनाज को दिया तलाक, तो आरोही बन हिंदू युवक संग रचाई शादी!

हालांकि, उसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की जानकारी आगे बढ़ी. दोनों एक दूसरे का चाहने लगे. बकौल संजू प्रजापत उसके घरवाले उसकी शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं. 15 जून 2023 को उसके घर वाले दूसरी जगह सगाई करने वाले थे. लेकिन उससे पहले 14 जून को दोनों घर से निकल गए और लिव इन में रहने लग गए. परिजनों को जब पता लगा कि उनकी संजू कृष्ण शर्मा के साथ लिव इन में रह रही है तो उन्होंने नाराजगी जताते हुए दोनों को धमकी दी.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!