शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

डीपीएस में 9 वें खेल महोत्सव का आयोजन

बिक्रमगंज(रोहतास)– कार्यक्रम का उदघाटन बिक्रमगंज एसडीपीओ शशिभूषण सिंह ने किया।बतौर मुख्य अतिथि साईं बीएड कॉलेज के चेयरमैन धनंजय सिंह उपस्थित रहे।विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।सभी ने गुब्बारे उड़ा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 जनवरी 2023, 04:59 PM (23 जनवरी 2023) 713 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिक्रमगंज(रोहतास)– कार्यक्रम का उदघाटन बिक्रमगंज एसडीपीओ शशिभूषण सिंह ने किया।बतौर मुख्य अतिथि साईं बीएड कॉलेज के चेयरमैन धनंजय सिंह उपस्थित रहे।विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।सभी ने गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में शशिभूषण सिंह ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न खेलों में प्रतिभागी सभी खिलाड़ियों को शुभकामना प्रेषित किए।कार्यक्रम के उद्घाटन के बाद विद्यालय के छात्र शुभम,शिवम,आशी और स्नेहा ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया।परेड के संचालन के बाद स्कूल कप्तान कशिश भारती ने प्रतिज्ञा पढ़ी।सभी हाउस के बच्चों द्वारा भव्य पिरामिड का निर्माण किया गया।छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत की धुन पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। सोमवार को खेले गए मुकाबलों में सबसे पहला मुकाबला कबड्डी का रहा।सीनियर लड़कों के इस मुक़ाबले में गंगा हाउस की टीम ने नर्मदा हाउस की टीम को 40 के मुकाबले 43 अंकों से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।(खेल महोत्सव का आयोजन खेल महोत्सव का आयोजन)

कोइलवर से करोड़ों रुपए मूल्य की अष्टधातु की 7 मूर्तियां बरामद

जूनियर छात्राओं के खो-खो मुकाबले में नर्मदा की टीम विजेता रही उसने सरस्वती हाउस को 5 के मुकाबले 10 अंको से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।सीनियर लड़कों के वॉलीबॉल मुकाबले में यमुना की टीम ने नर्मदा टीम को 1 के मुकाबले 2 अंकों से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।जूनियर बालिकाओं के खो-खो मुक़ाबले में गंगा की टीम ने यमुना को 2 के मुकाबले 6 पॉइंट से पराजित करके फाइनल में प्रवेश किया।सीनियर लड़कों के कबड्डी मुकाबले में सरस्वती हाउस ने यमुना हाउस को 16 के मुकाबले 41 पॉइंट से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया।जुनियर गर्ल्स की कबड्डी प्रतियोगिता में नर्मदा की टीम विजयी रही। मुख्य आकर्षण छोटे बच्चों का टग ऑफ वार मुकाबला रहा जिसमें लड़कों के मुकाबलों में क्रमशः नर्मदा और यमुना की टीम विजयी रही । इसी प्रकार सब जुनियर बालिकाओं के टग ऑफ वार मुकाबले में क्रमशः गंगा और यमुना की टीम विजयी रही।यह खेल महोत्सव 25 जनवरी तक चलेगा।विद्यालय के सह निदेशक अखिलेश कुमार ने आगे के मुकाबलों के लिए सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामना दी।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!