शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

रोहतास: जिले में कोरोना के 35 एक्टिव मरीज, सभी होम आइसोलेटेड, बढ़ रहा संक्रमण, पांच दिनों में मिले 38 नए मरीज

संक्रमण से ठीक होने का रिकवरी दर काफी बेहतर है-सिविल सर्जन सासाराम। कोरोना संक्रमण को लेकर रोहतास जिले में लगातार सावधानियां बरती जा रही हैं ।  बावजूद इसके जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के भीतर

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जुलाई 2022, 11:36 AM (22 जुलाई 2022) 122 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

संक्रमण से ठीक होने का रिकवरी दर काफी बेहतर है-सिविल सर्जन

सासाराम। कोरोना संक्रमण को लेकर रोहतास जिले में लगातार सावधानियां बरती जा रही हैं ।  बावजूद इसके जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों के भीतर रोहतास जिले में कुल 3244 लोगों की  कोरोना जांच की गयी, जिसमें 11 नए मामले सामने आए हैं। वहीं जिला स्वास्थ्य  समिति से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 5 दिनों के भीतर रोहतास जिले में कुल 15432 लोगों की  कोरोना जांच की गयी, जिसमें 38 नए मामले सामने आए हैं।  जबकि 27 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में एक्टिव केस की संख्या 35 है। सभी संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन के तहत रखा गया है।(रोहतास: जिले में कोरोना)

Read Also: रोहतास: बारहवीं सीबीएसई में एबीआर विद्यालय का प्रीतम राज बना स्कूल टॉपर, अभिभावकों संग स्कूल प्रशासन ने की ख़ुशी जाहीर

टीकाकरण में लाई जा रही तेजी
लोगों को संक्रमण से बचाने को लेकर लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।  इसकी जानकारी देते हुए रोहतास जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ आर के पी साहू ने बताया कि  संक्रमण ज्यादा न फैले इसके लिए लगातार टीकाकरण अभियान चला कर लोगों को टीकाकृत किया जा रहा हैं। डीआईओ ने  बताया कि  बूस्टर डोज को लेकर लगातार लोगों से अपील की  जा रही  है कि  सभी कोविड के टीके की बूस्टर डोज ले लें ताकि संक्रमण से बचा जा सके। (रोहतास: जिले में कोरोना)

लोगों को बरतनी होगी सावधानी: सीएस

रोहतास के   सिविल सर्जन डॉ. के.एन. तिवारी ने बताया कि  जिले में संक्रमित मरीज तो मिल रहे हैं लेकिन उससे अच्छी बात ये है कि  संक्रमण से ठीक होने का रिकवरी दर काफी बेहतर है । सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि  संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतने की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि  बढ़ते संक्रमण को लेकर जो भी राज्य स्वास्थ्य समिति से दिशा निर्देश मिले हैं  उनके अनुसार सावधानियां बरती जा रही हैं । उन्होंने लोगों से अपील की है कि  संक्रमण का लक्षण दिखे तो जांच तुरंत कराएं और टीकाकरण से वंचित लोग टीकाकरण  अवश्य कराएं।

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!