सोमवार, 21 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 98 लीटर अवैध देशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

सासाराम :  पूर्ण शराब बंदी कानून को लागू कराने के उद्देश्य से जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को चलाए गए अभियान में अवैध शराब की बिक्री और सेवन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए रोहतास पुलिस ने विभिन्न थाना क्षे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
25 नवंबर 2022, 08:07 AM (25 नवंबर 2022) 100 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम :  पूर्ण शराब बंदी कानून को लागू कराने के उद्देश्य से जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को चलाए गए अभियान में अवैध शराब की बिक्री और सेवन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए रोहतास पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से 98 लीटर अवैध देशी महुआ सहित इसका कारोबार करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमे एक महिला सहित दो पुरुष शामिल हैं।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डिहरी नगर थानान्तर्गत बारह पत्थर में अवैध शराब की बिक्री को लेकर  डिहरी नगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान  पिंकी देवी, पति-जयशंकर जयसवाल उर्फ गुल्ला, एवं रितेश कुमार , पिता अवधेश प्रसाद (दोनो  सदर चौक निवासी) को कुल 68.2 ली0 देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वही  चुटिया थानान्तर्गत ऊपरवाला पानी पर में अवैध शराब का निर्माण एवं बिक्री की गुप्त सूचना पर छापेमारी कई अवैध शराब भट्ठी के ध्वस्त किया गया। साथ ही वहां से बरामद  1000 लीo महुआ पास को विनष्ट भी किया गया गया। वही लौटने के क्रम में एक व्यक्ति का जांच के दौरान उसके पास से 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।(98 लीटर अवैध देशी)

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र की हुई शुरुआत,इन मुद्दों पर होगा हंगामा

गिरफ्तार व्यक्ति चुटिया थाना क्षेत्र के तिउरा गांव निवासी मुसाफिर  राम बताया जाता है। वही तिलौथू थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथी गांव में ईख के खेत में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने 10 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया। सभी गिरफ्तार व्यक्तियों पर शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

मारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!