शनिवार, 19 सितंबर 2026 राँची 29°C
सत्य, निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता - देश का विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल
Media Darshan
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •   बाल टूटने से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाएं ये 3 चीजें, जानें सही तरीका   •   कौन थे सुदिव्य कुमार सोनू? जानें पूरा सफर   •   2 करोड़ की ‘हनुमान अंश’ ने मचाया तहलका, 100 करोड़ क्लब में एंट्री; ‘सिंघम’ और ‘83’ को छोड़ा पीछे   •   आरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा टला, महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे; कई ट्रेनें प्रभावित   •  

पटना: होटल मौर्या में बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 28वें संस्करण का हुआ शुभारंभ

पटना| दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 28वें संस्करण का उद्धघाटन शुक्रवार को पटना के होटल मौर्या में किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्धघाटन मुख्य अतिथि बुटिक्स ऑफ इंडिया की निदेशक मीरा देवी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि वीणा गुप्ता, इश्मीत चाव

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जुलाई 2022, 12:25 PM (22 जुलाई 2022) 270 व्यूज
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
पटना| दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 28वें संस्करण का उद्धघाटन शुक्रवार को पटना के होटल मौर्या में किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्धघाटन मुख्य अतिथि बुटिक्स ऑफ इंडिया की निदेशक मीरा देवी अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि वीणा गुप्ता, इश्मीत चावला, आकांक्षा श्री, सुषमा साहू व बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट उत्पाद, फुटवेयर्स आदि ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं।(पटना: होटल मौर्या में)

इस अवसर पर उपस्थित बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि हम ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी को यहाँ लेकर आए हैं। यहाँ ग्राहक विभिन्न प्रकार के उत्पादों से अपनी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। फैशन में स्थानीय पसंद को ध्यान में रखते हुए देश भर से ब्रांडों को चुनते हुए पूरे देश से प्रीमियम ब्रांडो को इस प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है। बुटिक्स ऑफ इंडिया इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में विशेष रूप से अपने क्यूरेटेड शो को पेश करने जा रहा है जिसमें फैशन, ब्राइडल वियर, होम डेकोर, हैंडलूम,ज्वैलरी, एक्सेसरीज, किड्स वियर के साथ मेन्स वियर शामिल है। यह प्रदर्शनी सभी ग्राहकों के लिए निःशुल्क प्रवेश के साथ सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा।(पटना: होटल मौर्या में)

Read Also: कैमूर: बच्चों की पिटाई करने से सास ने किया मना तो विवाहिता ने फाँसी लगाकर किया आत्महत्या, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच में जुटी पुलिस

संजय अग्रवाल ने कहा कि लाइफस्टाइल प्रदर्शनियों को क्यूरेट करने के अलावा बीओआई अपने हर संस्करण में कुछ हिस्सा दान के रूप में भी समर्पित करता है और इससे जुड़ी हुई गतिविधियां भी करता है। मुख्य रूप से महिलाओं के लिए काम करने वाले कई गैर सरकारी संगठन हमारे माध्यम से लाभान्वित हुए हैं। चाहे वह वंचितों के लिए विद्यालय का निर्माण हो या फिर साइकिल, राशन, अध्ययन सामग्री अथवा भोजन का वितरण हो या फिर एनजीओ को समर्थन देने के लिए हस्तनिर्मित उत्पादों को मुफ्त स्टॉल प्रदान करना हो, बुटिक्स ऑफ इंडिया हमेशा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पूरा करता रहा है।(पटना: होटल मौर्या में)

बीओआई न केवल खरीदारी करने का स्थान है, बल्कि यह कई छोटे नवोदित उद्यमी लोगों के लिए एक व्यापार मंच भी है, जो जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी लोगों का प्रवेश निःशुल्क होगा और यह सभी के लिए खुला रहेगा जिससे दुकानदारों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने का एक अच्छा अवसर मिलेगा। इस प्रदर्शनी में आने वाले ग्राहकों के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड के लिए जारी गाइडलाइन्स का पालन किया जाएगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

पाठकों की प्रतिक्रियाएं (0)

अपनी राय साझा करें

इस खबर पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं है। पहली प्रतिक्रिया आप दें!