शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
राज्य राजनीति बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात से 25 भाजपा बाइकर्स 5 अक्टूबर को पहुंचेंगे डेहरी

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजयुमो और मंडल अध्यक्षों की बैठक

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
27 सितंबर 2026, 12:57 PM IST (27 सितंबर 2026) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 05:45 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन | डेहरी, 27 सितंबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के “सेवा संकल्प अभियान” के तहत गुजरात से 25 बाइकर्स की यात्रा 5 अक्टूबर को डेहरी पहुंचेगी। झारखंड के रास्ते रोहतास पहुंचने वाले बाइकर्स के स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा युवा मोर्चा एवं डेहरी विधानसभा के मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक भाजपा रोहतास जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा के आवास पर हुई। शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के एपिसोड 138 को सुनने के साथ हुई। इसके बाद 5 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों और स्वागत की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम के लिए बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक का चयन किया गया है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश राज ने इसे जन्मभूमि से कर्मभूमि को जोड़ने का प्रयास बताया। जिला महामंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में भाजपा एवं भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने 5 अक्टूबर को गुजरात से आने वाले 25 बाइकर्स के स्वागत और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी करने का संकल्प लिया।