गुरुवार, 5 नवंबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   औरंगाबाद में सजा कला का महाकुंभ, बिहार के कलाकारों को मिला सम्मान   •   सौरबाजार थाना का डीआईजी ने किया निरीक्षण, हर माह 10 कांडों के निष्पादन का लक्ष्य   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •  

 19 ओवर लोडेड बालू लदा ट्रक जप्त, 21 लाख का जुर्माना

मीडिया दर्शन/ सासाराम(कार्यालय)। ओवर लोडेड बालू ट्रकों को धर-पकड़ के लिए खनन विभाग और परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत शिकंजा कसते हुए ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस संयुक्त अभियान में खनन विभाग के अधिकारी व जिला परिवहन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 अप्रैल 2022, 07:20 PM IST (8 अप्रैल 2022) अपडेट: 25 अक्टूबर 2026, 02:12 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/ सासाराम(कार्यालय)। ओवर लोडेड बालू ट्रकों को धर-पकड़ के लिए खनन विभाग और परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान के तहत शिकंजा कसते हुए ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस संयुक्त अभियान में खनन विभाग के अधिकारी व जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में दिनारा थाना क्षेत्र स्थित बिक्रमगंज-दिनारा स्टेट हाइवे सड़क मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ क्षमता से अधिक बालू ढोने को लेकर सघन छापेमारी अभियान चलाया। (19 ओवर लोडेड बालू)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.

छापेमारी अभियान के दौरान 19 ओवरलोडेड बालू ट्रक को पकड़ा गया। जब्त किए गए 19 बालू ओवरलोडेड ट्रकों से कुल 21 लाख रूपए का फाईन किया गया है।

जिन जब्त ट्रकों पर क्षमता से अधिक बालू लदा था। पकड़े गए वाहनों को दिनारा थाना को सुपुर्द कर खनन पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। जिनसे जुर्माना वसूला जायेगा। बिक्रमगंज-दिनारा स्टेट हाइवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाये गए छापेमारी अभियान में तीन दर्जन से अधिक ट्रक अलग-अलग रास्ते पर रुक गए और वाहन बंद कर चालक इधर-उधर हट गये। सड़क पर खड़े बालू ट्रकों के पहियों की हवा भी निकालने की सूचना है। (19 ओवर लोडेड बालू)

पटना शहर को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने के लिए दें अपना फीडबैक: अनिमेष पराशर

बालू ओवरलोड जब्त ट्रकों के बारे में जानकारी देते हुए रोहतास जिला के प्रभारी परिवहन पदाधिकारी प्रवीण चंदन ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर खनन विभाग और परिवहन विभाग की टीम द्वारा ओवरलोड बालू वाहनों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाकर 19 ट्रकों को पकड़ा गया है। सभी ट्रकों पर 21 लाख का फाईन भी किया गया है। सभी बालू जब्त ओवरलोड ट्रकों को दिनारा थाना में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।